फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘धुरंधर 2’ को बताया प्रोपेगेंडा फिल्म, जमकर ट्रोल हुईं अनीत पड्डा की बहन रीत; अब उठाया ये बड़ा कदम

Sun, 29 Mar 2026 02:40 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aneet Padda Sister Reet Deleted Instagram Account: फिल्म ‘सैयारा’ से लाइमलाइट में आई अनीत पड्डा की एक बहन भी है, जिसका नाम रीत पड्डा है। रीत ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ को प्रोपेगेंडा फिल्म बताया था, इसके बाद उनकी जमकर ट्रोलिंग हुई। इससे परेशान होकर रीत पड्डा ने एक बड़ा कदम उठा लिया है। 

विज्ञापन
फिल्म 'धुरंधर 2' के कारण ट्रोल हुईं रीत पड्डा - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के दसवें दिन 800 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट है, साथ ही इसकी कई लोग आलोचना भी कर रहे हैं। हाल ही में ‘सैयारा’ फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा ने ‘धुरंधर 2’ को प्रोपेगेंडा मूवी बताया है। इसके बाद उनकी जमकर ट्रोलिंग हुई, जिससे तंग आकर अनीत की बहन से अपना इंस्टाग्राम अकाउंट ही डिलीट कर दिया है। 

नहीं दिख रहा इंस्टाग्राम अकाउंट 

विज्ञापन

कुछ दिन पहले ही रीत पड्डा ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर अपने विचार सोशल मीडिया पर साझा किए थे। उन्होंने एक यूजर को जवाब देते हुए फिल्म ‘धुरंधर 2’ को एक प्रोपेगेंडा फिल्म कहा था। रीत का मानना था 'धुरंधर 2’ सरकार समर्थक कहानी के रूप में काम करती है। जिसमें राजनीतिक भाषणों का इस्तेमाल किया गया है। नोटबंदी जैसी छोटी-मोटी गड़बड़ को जायज ठहराया गया है। वह कहती हैं, ‘इसे प्रोपेगेंडा ही कहते हैं। लेकिन शायद प्रचार की आपकी परिभाषा अलग हो।' रीत ने ‘कश्मीर फाइल्स और द केरल स्टोरी 2 जैसी फिल्मों को भी निशाने पर लिया था। इसके बाद रीत पड्डा की काफी ट्रोलिंग हुई। अब उनका इंस्टाग्राम अकाउंट सर्च करने पर नहीं दिख रहा है।  

विज्ञापन

अनीत पड्डा के साथ रीत पड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
ये खबर भी पढ़ें: रणवीर सिंह की फिल्म के ‘धुरंधर’ बने ये एक्टर्स, छोटे किरदारों में दिखाया दम; राकेश बेदी ने तो मचा दी धूम 

क्या करती हैं रीत पड्डा? 
अनीत पड्डा तो बॉलीवुड में सक्रिय हैं, वहीं उनकी बहन रीत पेरिस में मार्केटिंग एक्सपर्ट के रूप में काम करती हैं। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक वह मानवाधिकार और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता भी हैं। इस वक्त रीत पड्डा सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रही हैं, कई नेटिजंस उनको सपोर्ट भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें