कार्तिक आर्यन-अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
क्रिसमस ईव पर कार्तिक-अनन्या की मस्ती
कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। वे फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' फिल्म की अपनी को-स्टार अनन्या पांडे के साथ पोज देते दिख रहे हैं। कार्तिक और अनन्या का लुक इस तरह का है कि दोनों क्रिसमस वाइब्स दे रहे हैं। कार्तिक रेड कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। कार्तिक ब्लू जींस और व्हाइट शर्ट पहने दिख रहे हैं।
कार्तिक आर्यन-अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
'तू मेरी क्रिसमस मैं तेरा सांता'
कार्तिक और अनन्या काफी रोमांटिक अंदाज में पोज देते दिख रहे हैं। इन्हें देखकर लग रहा है कि फिल्म में इनके बीच गजब की बॉन्डिंग नजर आने वाली है। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'तू मेरी क्रिसमस। मैं तेरा सांता'। इसके साथ उन्होंने दर्शकों के नाम संदेश लिखा है, 'कल सिनेमाघरों में मुलाकात करते हैं'।
अनन्या पांडे की मां ने दिया रिएक्शन
कार्तिक आर्यन और अनन्या की फोटोज पर अनन्या की मां भावना पांडे ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा है, 'कल का बेसब्री से इंतजार है'। इसके अलावा दोनों स्टार्स के फैंस इन्हें बधाई देते हुए फिल्म के प्रति उत्सुकता जगा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है। बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों 'धुरंधर' छाई है। देखना दिलचस्प होगा कि इसके सामने कार्तिक और अनन्या की फिल्म क्या कमाल करती है।