अभिनेता कार्तिक आर्यन के सितारे इस वक्त बुलंदी पर हैं। 'भूल भुलैया 2' की जबरदस्त सफलता के बाद बाद कार्तिक की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है। इस वक्त पाइपलाइन में उनके पास कई धांसू प्रोजेक्ट्स हैं। इसके अलावा कार्तिक आर्यन ने 'कांतारा' जैसी फिल्म में काम करने की इच्छा भी जताई है। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान खुद कार्तिक ने यह कहा है।