कार्तिक आर्यन किसके साथ रिलेशनशिप में हैं? वह कब शादी करने वाले हैं? इस बात को लेकर उनके फैंस हमेशा चर्चा करते रहते हैं। खबरों में भी यह बातें बनी रहती हैं। हाल ही में एक इवेंट में कार्तिक को एक अनजान लड़की ने शादी के लिए प्रपोज कर दिया। जानिए, इसके बाद क्या रहा अभिनेता का रिएक्शन?
कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुड फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर दर्शकों का मनाेरंजन किया है। फैंस के दिल में एक खास जगह बनाई है। कार्तिक की फीमेल फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। इस बात का अहसास अभिनेता को भी है। कार्तिक कभी भी अपनी फीमेल फैंस को नाराज नहीं करते हैं। हाल ही में एक लड़की ने कार्तिक आर्यन को एक इवेंट में शादी के लिए प्रपोज कर दिया। यह लड़की कोई और नहीं उनकी फैन थी। इस प्रपोजल का जवाब कार्तिक ने कैसे दिया? इस बारे में विस्तार ने जानिए।
विज्ञापन
फीमेल फैन ने कार्तिक को अंगूठी पहनाई
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें एक इवेंट में अभिनेता कार्तिक आर्यन पहुंचे हैं। इस मौके पर उनके फैंस बड़ी तादाद में वहां मौजूद नजर आए। एक लड़की भी ‘कार्तिक मुझसे शादी करोगे’ का साइन बोर्ड लेकर खड़ी थी। यह देखकर कार्तिक उस फीमेल फैन के पास गए। कार्तिक को घुटनों के बल बैठकर वह लड़की शादी के लिए प्रपोज करती दिखी।
ये खबर भी पढ़ें: Kartik-Sreeleela: श्रीलीला को डेट कर रहे हैं कार्तिक आर्यन? अभिनेता की मां के बयान से अटकलों का बाजार गर्म
कार्तिक के रिएक्शन ने जीत लिया फैंस का दिल
वायरल वीडियो में आगे वह लड़की कार्तिक को एक अंगूठी भी पहनाती दिखी। इस अंगूठी को कार्तिक ने वापस अपनी फैन को पहनाया। यह देखकर वह लड़की काफी खुश हुई। आसपास मौजूद फैंस के होंठों पर भी मुस्कान तैर गई।
अभिनेता की आने वाली फिल्में
इस साल धर्मा प्रोडक्शन यानी करण जौहर प्रोड्यूस फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ में कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा भी एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म कार्तिक के पास है, जिसमें उनके साथ साउथ फिल्मों की अभिनेत्री श्रीलीला नजर आएंगी।