कार्तिक आर्यन-अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
अनन्या पांडे: कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अनन्या पांडे के साथ एक फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा…’की है। इससे पहले दोनों ने एक फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ की। इस फिल्म के दौरान ही अनन्या और कार्तिक आर्यन के अफेयर की अटकलें लगीं। लेकिन इस रिश्ते पर भी कार्तिक ने चुप्पी साधे रखी।
सारा अली खान: फिल्म ‘लव आज कल 2’ की शूटिंग के दौरान कार्तिक आर्यन का नाम सैफ अली खान की शहजादी यानी बेटी सारा अली खान के साथ जुड़ा था। सारा ने तो कार्तिक काे अपना क्रश भी बताया था। इसी के बाद से ही कार्तिक और सारा अली खान के लिंकअप, अफेयर की खबरें खूब चर्चा में रहीं। लेकिन फिल्म खत्म होने के बाद दोनों कभी एक-दूसरे के साथ नहीं दिखे। ना ही किसी लिंकअप की खबरों पर कोई रिएक्शन दिया।
कृति सेनन: फिल्म ‘लुका छिपी’ और ‘शहजादा’ में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इन फिल्मों के रिलीज से पहले और बाद में कार्तिक का नाम कृति से जोड़ा गया। लेकिन कृति ने इन खबरों को काेरी अफवाह बताया। इन दिनों कृति सेनन कबीर बहिया नाम के बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं।
श्रीलीला: मिस्ट्री गर्ल से पहले कार्तिक आर्यन का नाम साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ जोड़ा गया था। यह दोनों अनुराग बसु की आने वाली फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। दोनों को एक-दो बार आउटिंग पर साथ देखा गया। हाल ही में श्रीलीला ने कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा…’ की सोशल मीडिया पर तारीफ की थी।