फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naseeb Se Teaser: सत्यप्रेम की कथा के पहले गाने नसीब से का टीजर जारी, दिल जीत रही कार्तिक-कियारा की केमिस्ट्री

Fri, 26 May 2023 07:25 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' के पहले गाने 'नसीब से' का टीजर जारी कर दिया गया है। वीडियो में कार्तिक-कियारा सरसों के खेत में रोमांस फरमाते नजर आ रहे हैं। 
 
विज्ञापन
नसीब से - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नमह पिक्चर्स के साथ साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बन रही फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' इन दिनों जबर्दस्त सुर्खियों में है। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर इस मूवी के हालिया रिलीज टीजर ने फैंस का दिल जीत लिया। वहीं, अब इसके पहले रोमांटिक गाने 'नसीब से' का टीजर जारी कर दिया गया है, जो रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 

रोमांटिक नंबर है 'नसीब से'

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की ऑन स्क्रीन जोड़ी को पसंद करने वाले फैंस के लिए 'नसीब से' गाने का टीजर किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं है। वीडियो में जोड़ी सरसों के खेत में रोमांस फरमाती नजर आ रही है। एक-दूसरे की बाहों में सिमटे कार्तिक-कियारा फैंस को कपल गोल देते देखे जा रहे हैं, साथ ही गाने के बोल भी दिल छूने वाले हैं। 

विज्ञापन




Shahid Kapoor: एक्टर्स का एक्शन फिल्मों की मांग पर शाहिद का बयान, बोले- हमने उन क्लिच को पार कर लिया है

कल आएगा पूरा गाना 

'नसीब से' गाने को पायल देव ने कंपोज किया है। साथ ही इसे पायल देव और विशाल मिश्रा ने मिलकर अपनी आवाज दी है। गाने के बोल ए.एम.तुराज ने लिखे हैं, पूरा गाना कल यानी 27 मई को रिलीज होगा। 'नसीब से' के टीजर को जारी करते हुए एक्टर कार्तिक आर्यन ने कैप्शन में लिखा है, 'एक बेहतरीन लव सॉन्ग जिसका आप लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। नसीब से गाना कल सुबह 11 बजे रिलीज होगा।'

'सत्यप्रेम की कथा' की शूटिंग पूरी

कार्तिक आर्यन ने हाल ही में फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म के रैपअप का वीडियो साझा किया। इसके साथ ही कार्तिक ने लंबा चौड़ा नोट लिखकर बताया कि यह उनके यादगार किरदार में से एक है। कार्तिक ने लिखा, 'सत्यप्रेम मेरे लिए हमेशा स्ट्रॉग और फेवरेट किरदार रहेगा। मुझे उम्मीद है कि आप भी इससे आसानी से कनेक्ट कर लेंगे, क्योंकि हम सभी में एक सत्तू है।' फिल्म 29 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें