फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने बहन के साथ शेयर किया वीडियो, कहा- इसके 50 रुपये कट करो!

Mon, 13 Dec 2021 08:06 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इस वक्त दिल्ली में हैं। वह अपना ज्यादातर समय राजधानी में बिता रहे हैं। उन्होंने अपनी बहन डॉ कृतिका तिवारी के साथ रेस्तरां से वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इस वक्त दिल्ली में हैं। वह अपना ज्यादातर समय राजधानी में बिता रहे हैं। उन्होंने अपनी बहन कृतिका तिवारी के साथ रेस्तरां की एक वीडियो शेयर की है। इंस्टाग्राम पर साझा इस वीडियो में कार्तिक आर्यन और उनकी बहन को रेस्तरां में एक टेबल के पास बैठे हुए देखा जा सकता है।कार्तिक आर्यन की बहन सेलफोन पर एक तस्वीर भेजने की कोशिश कर रही है, लेकिन वह नहीं सेंड हो रही है। जिसके बाद वह अपने भाई कार्तिक आर्यन की तरफ देखते हुए कहती हैं, आपको एक तस्वीर भेजी, सेंड नहीं हो रही है।

 
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म शहजादा में कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद दोनों भाई-बहन हंसने लगते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर कार्तिक आर्यन ने बहन का मजाक उड़ाया है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, इसके 50 रुपये कट करो। कार्तिक आर्यन द्वारा शेयर किये गए इस वीडियो को अब तक 3 लाख 23 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram
इस पर उनके फैंस के जमकर कमेंट आ रहे हैं।  फैंस कार्तिक आर्यन और उनकी बहन के इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। इस वीडियो में कार्तिक आर्यन और उनकी बहन की हंसी को फैंस पसंद कर रहे हैं।

 

4 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : instagram/kartikaaryan
यह वीडियो रविवार का है। कार्तिक आर्यन अपनी बहन के साथ कैफे गये हुए थे। उन्हें हॉलीवुड थीम वाले फूड जॉइंट में मेन्यू पढ़ते हुए अपनी एक तस्वीर भी शेयर की थी। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, बिग चुल नो चिल...। गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन अपनी अगली फिल्म शहजादा की शूटिंग के लिए दिल्ली में हैं। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन नजर आएंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धमाका में कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इससे पहले कार्तिक आर्यन फिल्म धमाका में टीवी पत्रकार अर्जुन पाठक की भूमिका में नजर आये थे। इससे पहले उन्होंने दिल्ली के ही एक भीड़-भाड़ वाले इलाके का दौरा किया था जहां फैंस ने उनको घेर लिया था। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार हो रहे थे। कार्तिक आर्यन जामा मस्जिद भी गए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें