अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सतीश की एक अनदेखी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अभिनेता एक कमरे में खड़े नजर आ रहे हैं और मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, 'एक महान अभिनेता, एक महान इंसान और शहर में मेरे संघर्ष के दिनों में मेरे सबसे अच्छे मकान मालिक थे। आपके जोश भर देने वाले शब्द और हंसी हमेशा याद रहेगी सर। आपकी आत्मा को शांति मिले सतीश सर।'
Javed Akhtar: सतीश कौशिक की याद में जावेद अख्तर ने किया भावुक पोस्ट, कहा- महफिलों को जगाता था जो...
सतीश कौशिक, जावेद अख्तर
- फोटो : Social media
सतीश कौशिक का निधन 66 साल की उम्र में आठ मार्च को हुआ था। इस दौरान वह दिल्ली में निजी फार्म हाउस पर अपने करीबियों के साथ होली पार्टी में शामिल हुए थे, जिसका आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उन्हें बचाया न जा सका और वह इस दुनिया को अलविदा कह गए। वहीं, मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अब सोशल मीडिया पर अभिनेता से जुड़ी तमाम तस्वीरें और वीडियो सेलेब्स और फैंस साझा कर रहे हैं।
Anupam Kher: अनुपम खेर ने जिगरी यार के साथ साझा किया वीडियो, बोले- मौत जीवन का अंत है...रिश्तों का नहीं