बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन हिंदी सिनेमा के उभरते हुए सितारे हैं। उन्होंने बेहतरीन फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत लिया है। हाल ही में अभिनेता की फिल्म सत्यप्रेम की कथा रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने प्यार दिया था। अब हाल ही में कार्तिक आर्यन मेलबर्न में आयोजित भारतीय फिल्म महोत्सव का हिस्सा बनने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे। इस दौरान अभिनेता को दर्शकों का बहुत प्यार मिला और फैंस उनको देखने व उनसे मिलने के लिए इकट्ठा हुए थे। यहां कार्तिक को उनकी हाल ही में रिलीज ब्लॉकबस्टर 'सत्यप्रेम की कथा' के लिए खूब वाहवाही मिली। फैंस से खचाखच भरे थिएटर में जैसे ही कार्तिक आर्यन पहुंचे उनके स्वागत में थिएटर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। खासतौर पर कार्तिक की फीमेल फैंस उन्हें देखकर बेकाबू हो गई।