कार्तिक आर्यन ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि जब वह एक इवेंट में गए थे, तब एक फैन ने उनसे शादी करने की इच्छा जाहिर की थी। इस दौरान ये बात उसी इवेंट में खत्म हो गई थी। लेकिन अगले दिन एक मीडिया वेबसाइट में कार्तिक की फैन के साथ शादी की खबर छप गई। इस आर्टिकल में दावा किया गया कि कार्तिक ने अपनी ही फैन से शादी कर ली है। कार्तिक ने बताया कि उस आर्टिकल में लिखा था कि उन्होंने फैन से शादी कर ली है। कार्तिक आर्यन का कहना था कि वो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद नाराज नहीं हुए थे बल्कि उन्हें तो खूब हंसी आई थी और वह अपनी हंसी कंट्रोल भी नहीं कर पा रहे थे।
कार्तिक ने अपने फैंस को लेकर इस दौरान कहा था कि आज के समय में मैं जिस मुकाम पर पहुंच गया हूं वो सब मेरे फैंस की वजह से हुआ है। उनसे मिला प्यार मुझे मोटिवेट करता है। मैं कई बार ये सोचता हूं कि मैं इस प्यार को कैसे लोटा पाऊंगा। मैं अपने फैंस के साथ वक्त बिताता हूं।
धमाका में कार्तिक आर्यन
- फोटो : Instagram/kartikaaryan
कार्तिक आर्यन की फीमेल फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहती हैं और इसकी एक झलक हाल ही में देखने को मिली थी, जब दो लड़कियां कार्तिक आर्यन के घर के बाहर खड़ी होकर एक्टर को आवाज लगा रही थीं। इस मौके का एक वीडियो कार्तिक आर्यन ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो के साथ कैप्शन में कार्तिक ने खुद को लकी बताया था और फैंस को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद दिया था।