फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shehzada: फिल्म शहजादा का नया गाना 'कैरेक्टर ढीला 2.0' रिलीज, कार्तिक ने भाईजान को किया ट्रिब्यूट

Thu, 09 Feb 2023 10:11 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म ‘शहजादा’ का चौथा गाना ‘कैरेक्टर ढीला 2.0’  को मेकर्स ने आज यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। यह गाना काफी जबर्दस्त लग रहा है।
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के सुपर कूल अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी आगामी फिल्म  'शहजादा' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में कार्तिक के साथ कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। कार्तिक के फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने हाल ही में इस फिल्म का नया गाना रिलीज किया। इस गाने का टाइटल है 'कैरेक्टर ढीला 2.0'। गाने में कार्तिक का स्वैग लुक साफ नजर आया। 

 

विज्ञापन

कार्तिक आर्यन - फोटो : social media

कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म ‘शहजादा’ का चौथा गाना ‘कैरेक्टर ढीला 2.0’  को मेकर्स ने आज यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया। यह गाना काफी जबर्दस्त लग रहा है। इस सॉन्ग में कार्तिक काफी बेहतरीन डांस करते दिखाई दिए। उनके डांस स्टेप्स काफी अच्छे हैं। फैंस को भी यह सॉन्ग काफी पसंद आ रहा है। फैंस  इस सॉन्ग पर भर-भरकर कमेंट कर रहे हैं। 
 

">http://

 

कार्तिक आर्यन - फोटो : social media

कार्तिक के गाने ‘कैरेक्टर ढीला 2.0’ में एक्टर अपने धमाकेदार मूव्स दिखाते नजर आए। 2 मिनट 36 सेकंड के इस गाने को महज 20 मिनट में 1 लाख 85 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के गाने का रीमेक है। ऐसे में कहा जा रहा है कि इस गाने के जरिए कार्तिक भाईजान को भी ट्रिब्यूट दे रहे हैं।
 

">http://

 

विज्ञापन

शहजादा - फोटो : social media

‘कैरेक्टर ढीला 2.0’ गाने पर फैंस के जबर्दस्त कमेंट्स आ रहे हैं।  एक फैन ने इस सॉन्ग पर कमेंट करते लिखा, ‘सलमान खान से कार्तिक की तुलना हो ही नहीं सकती है। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘'सलमान खान की एनर्जी और डांस मूव्स को कार्तिक के अलावा और कोई नहीं कर सकता।’ वहीं एक दूसरे फैन ने भी कमेंट करते हुए लिखा, ‘सलमान खान को कोई बीट नहीं कर सकता है।’ बता दें कि सलमान और जरीन खान के इस गाने को रिलीज हुए 11 साल हो गए। उनके इस वीडियो पर 132 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें