फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने बाढ़ पीड़ित असम की मदद की, दान किए इतने करोड़ रुपये; सीएम ने की तारीफ

Fri, 31 Jul 2026 09:26 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Assam Floods 2026: अभिनेता कार्तिक आर्यन ने बाढ़ पीड़ित असम की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। उनकी इस मदद के लिए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने तारीफ की है।
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने असम की आर्थिक मदद दी है। एक्टर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये दान किए। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सार्वजनिक रूप से उनके इस कदम की सराहना की है।
विज्ञापन


कार्तिक आर्यन ने की मदद
असम के मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से यह खबर साझा की। उन्होंने समय पर मदद के लिए कार्तिक का धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने लिखा, 'मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये का उदार योगदान देने के लिए अभिनेता कार्तिक आर्यन का आभार। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने उनके सराहनीय कदम और राज्य के राहत कार्यों में समय पर मदद के लिए उनकी तारीफ की।'

विज्ञापन

 
Trending Videos

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : ANI
सीएम ने की एक्टर की तारीफ
हिमंत बिस्वा सरमा ने भी इस संदेश को रीपोस्ट किया और व्यक्तिगत रूप से एक्टर का धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा, 'आपके उदार योगदान से सचमुच दिल खुश हो गया। कार्तिक आर्यन आपका सहयोग असम के लोगों की मदद में बहुत काम आएगा।'

Salman Khan: भारत में बैन होने के बावजूद सलमान ले रहे थे पीआरपी थेरेपी? फिल्ममेकर शैलेंद्र सिंह का बड़ा दावा

सलमान खान - फोटो : X @salmankhan
मदद को आगे आए ये सेलेब्स
कार्तिक का यह योगदान ऐसे समय में आया है, जब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई लोग असम की मदद के लिए अपील कर रहे हैं। आलिया भट्ट,  सिंगर पापोन, भूमि पेडनेकर ने असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए अपना समर्थन दिखाया है।
खबर है कि सलमान खान ने अपने फैन नेटवर्क के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में भोजन और जरूरी सामान बांटना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

असम बाढ़ - फोटो : इंस्टाग्राम@adadah_ki_adah
खतरनाक हुई असम बाढ़
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के ताजा आंकड़ों के अनुसार, मरने वालों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है। सात जिलों में लाखों लोग प्रभावित हैं। कई परिवारों के घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, आजीविका बाधित हुई है और बुनियादी जरूरतों तक पहुंच सीमित हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें