फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी'
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
ओपनिंग डे पर ऐसी रही शुरुआत
समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' की पहले दिन की कमाई के आंकड़े आ गए हैं। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 5.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
लागत के मुताबिक कहां है फिल्म का कारोबार?
फिल्म 'TMMTMTTM' का बजट मीडिया रिपोर्ट्स में करीब 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। बॉक्स ऑफिस के गणित के हिसाब से अगर कोई फिल्म पहले दिन अपनी लागत का दस फीसदी कमाती है तो वह औसत मानी जाती है। वहीं, 20 फीसदी अच्छी शुरुआत व इससे अधिक फिल्म के सुपरहिट होने के द्वार खुलने की संभावना से जोड़ा जाता है। फिलहाल 'तू मेरी मैं तेरा..' की बजट का दस फीसदी भी नहीं जुटा पाई है।
'धुरंधर' की 21वें दिन की कमाई के साने दब गई
'धुरंधर' से तुलना करने पर यह कमाई बेहद कम है। खबर लिखे जाने तक 'धुरंधर' ने आज गुरुवार को 21वें दिन 22.38 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। ऐसे में कार्तिक और अनन्या की फिल्म इससे बेहद पीछे है। बता दें कि 'धुरंधर' 600 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका नेट कलेक्शन 629.88 करोड़ रुपये हो गया है।
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी ट्रेलर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' को करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, शरीन मंत्री केडिया, किशोर अरोड़ा और और भूमि तेवारी ने प्रोड्यूस किया है। इसमें जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म को क्रिटिक्स से भी औसत प्रतिक्रिया मिली है। कार्तिक आर्यन फिल्म में रे के किरदार में नजर आए हैं, जबकि अनन्या पांडे रूमी की भूमिका में हैं। क्रोएशिया में इनकी मुलाकात होती है। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल जाती है। मगर शादी की बात सामने आती ही कई मुश्किलें आती हैं। रिश्तों के बीच टकराब आता है। फिलहाल ओपनिंग डे पर तो फिल्म कमजोर लग रही है। देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह दर्शकों पर कैसा असर छोड़ती है?