फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sreeleela: भीड़ में फंसी श्रीलीला का घसीटते हुए वायरल हुआ वीडियो, जो हुआ उसे देखकर चौंक जाएंगे आप

Mon, 07 Apr 2025 11:06 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sreeleela Viral Video: पुष्पा फेम अभिनेत्री श्रीलीला का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह भीड़ में फंसी नजर आईं। इस वीडियो में उनके साथ कार्तिक आर्यन भी नजर आए, लेकिन जो कुछ भी श्रीलीला के साथ हुआ, उससे कार्तिक आर्यन अंजान दिखे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे लेकर नेटिजेन्स सवाल उठा रहे हैं।
 
विज्ञापन
भीड़ में फंसी श्रीलीला, वायरल हुआ वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम@sreeleela14
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला एक आगामी फिल्म में साथ नजर आएंगे। हालांकि, फिल्म के नाम को लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इस फिल्म की तस्वीरें और गाने सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें श्रीलीला भीड़ में फंसी नजर आईं। उनका घसीटते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन

हाल ही में श्रीलीला फिल्म रॉबिनहुड में नजर आई थीं - फोटो : इंस्टाग्राम@sreeleela14
श्रीलीला का वीडियो हुआ वायरल
दरअसल, श्रीलीला को इस वीडियो में आप देख सकते हैं। कार्तिक आर्यन आगे चल रहे हैं और श्रीलीला उन्हें फॉलो कर रही हैं। इसके बाद अचानक से एक प्रशंसक ने श्रीलीला को भीड़ में खींच लिया। यह घटना तब हुई जब वह अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ अपनी नई फिल्म की शूटिंग के दौरान भीड़ से गुजर रही थीं। श्रीलीला के साथ आखिर क्या हुआ। इस बात की जरा सी भनक कार्तिक को नहीं लगी। वह अंजान आगे चलते चले गए।

कार्तिक के साथ फिल्म में नजर आएंगी श्रीलीला - फोटो : इंस्टाग्राम@sreeleela14
टीम ने किया बचाव
जब श्रीलीला को भीड़ में फंसा देखा तो उनकी टीम ने उन्हें तुरंत भीड़ से वापस खींचा, जिससे स्थिति बिगड़ने से बच गई। हालांकि, इस हादसे के बाद श्रीलीला थोड़ी परेशान दिखीं। यह वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद नेटिजेन्स ने उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। 

नेटिजेन्स ने जताई चिंता - फोटो : इंस्टाग्राम @shrelela14
नेटिजेन्स ने जताई चिंता
एक यूजर ने लिखा, ''अभिनेत्रियों के साथ ऐसा व्यवहार बंद होना चाहिए।'' एक और यूजर ने लिखा. ''यह बहुत डरावना है।'' एक और यूजर ने लिखा, ''श्रीलीला की बेहतर सुरक्षा होनी चाहिए थी।'' 
विज्ञापन

श्रीलीला - फोटो : इंस्टाग्राम
कार्तिक और श्रीलीला की फिल्म
पिंकविला की एक खबर के मुताबिक, कार्तिक आर्यन और श्रीलीला अभी गंगटोक और दार्जिलिंग में अनुराग बसु की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें:
Rakul Preet Singh: 'वर्ल्ड हेल्थ डे' पर रकुल प्रीत सिंह ने शेयर की तस्वीरें, लिखा- एक जगह रहते हैं आपका शरीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें