फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन इंडिया: कार्तिक आर्यन ने शुरू की अगली फिल्म की शूटिंग, निभाएंगे बहादुर पायलट का रोल; क्या होगी कहानी?

Sat, 05 Sep 2026 06:43 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kartik Aaryan: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक फिल्म की तैयारी शुरू हो गई है। एक्टर ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। जानिए कब रिलीज होगी फिल्म।
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कार्तिक के फैंस के लिए खुशखबरी है कि उनकी आने वाली फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है। 

विज्ञापन


इस फिल्म में नजर आएंगे कार्तिक 
एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपनी अगली फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में वह एक बहादुर पायलट का किरदार निभाते नजर आएंगे, जो युद्ध के बीच फंसे लोगों को बचाने के लिए खतरनाक मिशन की अगुवाई करता है।

एक्टर ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कई तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में कार्तिक फिल्म की शूटिंग का ड्राफ्ट हाथ में पकड़े नजर आए। 

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?
  • फिल्म का निर्देशन शिमित अमीन कर रहे हैं। फिल्म में कार्तिक आर्यन एक बहादुर पायलट की भूमिका निभाएंगे।
  • उनका किरदार एक युद्धग्रस्त देश में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए एक बेहद खतरनाक और मुश्किल मिशन की अगुवाई करता है।
  • फिल्म की कहानी युद्ध के दौरान लोगों को बचाने के इस साहसी मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है।
  • कार्तिक आर्यन की यह फिल्म 13 अगस्त 2027 को रिलीज होगी।
विज्ञापन

कार्तिक आर्यन - फोटो : यूट्यूब
आखिरी बार इस फिल्म में नजर आए थे कार्तिक आर्यन
  • कार्तिक आर्यन इससे पहले फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में नजर आए थे।
  • इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे भी थीं।
  • फिल्म की कहानी एक बेफिक्र वेडिंग प्लानर और नियमों को न मानने वाली राइटर के इर्द-गिर्द घूमती है।
  • फिल्म में दोनों किरदारों का नाम रे और रूमी था, जिनकी मुलाकात क्रोएशिया में होती है।
  • यह फिल्म साल 2025 में रिलीज हुई थी।

ये भी पढ़ें- मिर्जापुर द मूवी: पहले ही दिन फिल्म ने मचाया तहलका, 2026 की टॉप 4 हिंदी फिल्मों में बनाई जगह; कमाए इतने करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें