कार्तिक आर्यन ने बॉडीगार्ड सचिन की शादी की साझा की तस्वीर
हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह अपने बॉडीगार्ड सचिन के साथ नजर आ रहे हैं। दरअसल, कार्तिक हाल ही में अपने बॉडीगार्ड सचिन की शादी में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपने बॉडीगार्ड और उनकी पत्नी के साथ तस्वीरें क्लिक करवाई हैं। पहली तस्वीर में एक्टर के साथ उनका बॉडीगार्ड सचिन, उनकी पत्नी और ग्रुप नजर आ रहा है। वहीं, दूसरी तस्वीर में कार्तिक के साथ सिर्फ उनका बॉडीगार्ड और उनकी पत्नी हैं। एक्टर ने तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है- मुबारक हो सचिन और सुरेखा, हैप्पी मैरिड लाइफ अहेड।
इस अंदाज में नजर आए कार्तिक
एक्टर ने इस शादी के दौरान लाइट येलो कलर की शर्ट और ब्लू जीन्स पहना है। कार्तिक हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे हैं। वहीं कार्तिक की इन तस्वीरों को देखने के बाद उनके फैंस जबरदस्त रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ये होती है दोस्ती, कार्तिक भाई लव यू यार। वहीं, कई यूजर्स लगातार कार्तिक के बॉडीगार्ड को शादी की बधाई दे रहे हैं।