फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यूजिकल मूवी: कब रिलीज होगी कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की फिल्म? मेकर्स ने दी जानकारी; जारी किया पोस्टर

Thu, 15 Oct 2026 04:54 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Musical Film: कार्तिक आर्यन अपनी नई फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ श्रीलीला भी अहम किरदार में होंगी।
 
विज्ञापन
कार्तिक, श्रीलीला - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की अदाकारी वाली अपकमिंग फिल्म की रिलीज की तारीख का एलान हो गया है। इस फिल्म के टाइटल का अभी एलान नहीं किया गया है। फिल्म के निर्देशक अनुराग बसु हैं। इसके निर्माता भूषण कुमार हैं। 
विज्ञापन


कब रिलीज होगी फिल्म?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर जारी किया है। इसमें कार्तिक आर्यन और श्रीलीला बैठे हैं। उनके आस-पास हरियाली है और चाय भी रखी है। इसमें बताया गया है कि फिल्म 30 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी।
Trending Videos

कैप्शन में क्या है?
सोशल मीडिया पर मेकर्स ने अपकमिंग फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए लिखा 'एक नई कहानी, जो आपके दिल में बस जाएगी। बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है। इसमें कार्तिकआर्यन और श्रीलीला नजर आएंगे। अनुरागबसु के निर्देशन में बनी यह 'अनटाइटल्ड' (बिना नाम वाली) फिल्म है। इसके निर्माता भूषण कुमार हैं। यह 30 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'

बिग बॉस 20: अब किससे भिड़ीं माही विज? नया कैप्टन चुनने की प्रक्रिया शुरू; काजी ने मजाक करते हुए किया योग

मेकर्स ने क्या मांग की?
मेकर्स के इस एलान पर फैंस ने प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने राहत जताई कि आखिरकार फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। कुछ लोगों ने मेकर्स से फिल्म का टाइटल बताने की भी अपील की। इस फिल्म में पहली बार कार्तिक और श्रीलीला एक साथ काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

फिल्म को लेकर क्या बोले अनुराग बसु?
अनुराग बसु ने अपने एक पुराने बयान में कहा था, 'हम बिल्कुल अपने शेड्यूल के हिसाब से चल रहे हैं और शूटिंग भी अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है। हमें इस फिल्म पर पूरा भरोसा है और हम इसे तय योजना के अनुसार इसी साल दर्शकों के सामने लाएंगे।' 

बसु ने उन खबरों को भी खारिज कर दिया था जिनमें कहा जा रहा था कि फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पूरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि उस समय तक शूटिंग को 45 दिन भी पूरे नहीं हुए थे और काम तो अभी हाल ही में शुरू हुआ है।

इस प्रोजेक्ट की घोषणा पहली बार फरवरी 2025 में एक प्रमोशनल वीडियो के जरिए की गई थी, जिसमें कार्तिक और श्रीलीला नजर आए थे। शुरुआत में इसे दिसंबर 2025 में रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया। अब यह फिल्म 30 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें