कैप्शन में क्या है?
सोशल मीडिया पर मेकर्स ने अपकमिंग फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए लिखा 'एक नई कहानी, जो आपके दिल में बस जाएगी। बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है। इसमें कार्तिकआर्यन और श्रीलीला नजर आएंगे। अनुरागबसु के निर्देशन में बनी यह 'अनटाइटल्ड' (बिना नाम वाली) फिल्म है। इसके निर्माता भूषण कुमार हैं। यह 30 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'
फिल्म को लेकर क्या बोले अनुराग बसु?
अनुराग बसु ने अपने एक पुराने बयान में कहा था, 'हम बिल्कुल अपने शेड्यूल के हिसाब से चल रहे हैं और शूटिंग भी अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है। हमें इस फिल्म पर पूरा भरोसा है और हम इसे तय योजना के अनुसार इसी साल दर्शकों के सामने लाएंगे।'
बसु ने उन खबरों को भी खारिज कर दिया था जिनमें कहा जा रहा था कि फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पूरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि उस समय तक शूटिंग को 45 दिन भी पूरे नहीं हुए थे और काम तो अभी हाल ही में शुरू हुआ है।
इस प्रोजेक्ट की घोषणा पहली बार फरवरी 2025 में एक प्रमोशनल वीडियो के जरिए की गई थी, जिसमें कार्तिक और श्रीलीला नजर आए थे। शुरुआत में इसे दिसंबर 2025 में रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया। अब यह फिल्म 30 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।