फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा…' की स्क्रीनिंग पर पहुंचे कार्तिक और अनन्या
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा…' की स्क्रीनिंग से पहले कार्तिक अपने फैंस से मिले। अनन्या भी इवेंट में अपनी मां के साथ पहुंचीं। कई और सेलेब्स को भी फिल्म की स्क्रीनिंग पर देखा गया।
कार्तिक ने फैंस संग क्लिक करवाए फोटो
कार्तिक आर्यन जब फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे तो कई फैंस ने उन्हें घेर लिया। एक्टर ने भी अपने फैंस का निराश नहीं किया और सबके साथ फोटो क्लिक करवाए। कार्तिक अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग पर काफी एनर्जेटिक नजर आ रहे थे।
कार में मां के साथ नजर आईं अनन्या पांडे
अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग पर अनन्या पांडे सादगी भरे अंदाज में पहुंचीं। वह अपनी मां के साथ स्क्रीनिंग में शामिल हुईं। पैपराजी अनन्या के फोटोज क्लिक किए। अनन्या भी फिल्म स्क्रीनिंग के मौके पर काफी ग्लो कर रही थीं।
फ्रेंड अनन्या को सपोर्ट करने पहुंचीं शनाया कपूर
संजय कपूर की बेटी और एक्ट्रेस शनाया कपूर भी अनन्या पांडे की फिल्म की स्क्रीनिंग पर नजर आईं। वह अपनी फ्रेंड काे सपोर्ट करने के लिए इवेंट पर पहुंची थीं।