अशनूर और अभिषेक ने साथ दिए पोज
हाल ही में एक पार्टी में 'बिग बॉस 19' के कई प्रतिभागियों को साथ देखा गया। इस दौरान अभिषेक बजाज और अशनूर कौर साथ आए। दोनों ने साथ में पैप्स को भी पोज दिए। अशनूर ब्लैक कलर की ड्रेस में खूबसूरत लगीं। वहीं अभिषेक बजाज व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आए।
गर्लफ्रेंड नगमा मिराजकर के साथ आए आवेज दरबार
इस पार्टी में 'बिग बॉस 19' के प्रतिभागी आवेज दरबार भी पहुंचे। वे अपनी गर्लफ्रेंड नगमा मिराजकर के साथ दिखे। दोनों ने साथ में फोटोज क्लिक कराईं। बता दें कि नगमा ने भी 'बिग बॉस 19' में हिस्सा लिया था। हालांकि, पहले एविक्शन के दौरान ही वे घर से बेघर हो गई थीं। पहले वीकएंड का वार में डबल एविक्शन हुआ था, जब नगमा के साथ नतालिया जानोशेक को भी एविक्ट किया गया था।
अशनूर ने अभिषेक के साथ किया जमकर डांस
पार्टी में आवेज दरबार, अशनूर और अभिषेक साथ में डांस भी करते दिखे। बता दें कि घर से बाहर होने के बाद अशनूर कौर तुरंत अभिषेक से मिलने पहुंची थीं। अभिषेक का एविक्शन अशनूर से पहले हुआ था। एक बार फिर दोनों को साथ देख फैंस खुश हैं। फैंस ने अभिषेक और अशनूर को 'अभिनूर' नाम दिया है।