फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक आर्यन को फैन ने दिया शादी का प्रपोजल: तो एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

Fri, 31 Dec 2021 06:39 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के चार्मिंग और पॉपुलर एक्टरों में से हैं। उनकी फैन फॉलोइंग में लड़कियों की लंबी लिस्ट है। कार्तिक अपने लुक्स के लिए तो फेमस है ही। इसके साथ ही वे अपने अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन की एक फैन ने उनके सिंगल स्टेटस के पीछे का कारण पूछा इसके साथ ही उसने यह भी कहा कि उन्हें (कार्तिक को) उससे शादी कर लेनी चाहिए। इस बात के जवाब में कार्तिक आर्यन ने बहुत ही मजेदार अंदाज में जवाब दिया। कार्तिक ने कहा कि उन्हें अभी रिश्तों का इंतजार है।

विज्ञापन

कार्तिक ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से इस साल के अंत में कल एक लेटेस्ट पोस्ट भी की थी और उसमें भी बेहद ही मजाकिया अंदाज में कैप्शन दिया है। इस कैप्शन में कार्तिक ने लिखा, प्लीज न्यू इयर प्लान बनाकर दे दो कोई। उनकी इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। उनकी एक प्रशंसक ने लिखा, नेशनल क्रश। तो वहीं एक प्रशंसक ने उनके कैप्शन पर चुटकी लेते हुए लिखा, हेल्प कर दो टैक्स भरने में, बढ़िया प्लान है आपको सीखने को भी मिलेगा। इसी तरह से अन्य प्रशंसक भी कार्तिक की पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उनकी इस पोस्ट पर फैंस एक के बाद एक कमेंट्स तो कर ही रहे हैं, अब तक इस पोस्ट को पाच लाख से ज्यादा लोग लाइक भी कर चुके हैं।
 
विज्ञापन

कार्तिक ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म शहजादा की शूटिंग का दिल्ली शेड्यूल पूरा किया है। इस फिल्म को रोहित धवन ने निर्देशित किया है। यह फिल्म 2022 नवंबर में रिलीज होगी। कार्तिक आर्यन के अलावा इस फिल्म में कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में एक्ट्रेस मनीषा कोईराला और परेश रावल भी नजर आएंगे। यह फिल्म साउथ स्टार अर्जुन अल्लू की तेलुगु मूवी वैकुंठपुरमुलु का रीमेक है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें