'बाहुबली 2' के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। जल्द ही कर्नाटक सरकार मल्टीप्लेक्स के लिए एक नियम बनाने वाली है। कहा जा रहा है कि सरकार तीन दिनों के अदंर मल्टीप्लेक्स मालिकों को लिए एक नियम लागू कर सकती है। इस नियम के तहत मल्टीप्लेक्स टिकटों की कीमत 200 रुपये होगी।
बता दें कि इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री सिद्दरामय्या पहले ही राज्य के बजट में पेश कर चुके है। राज्य के मुख्य सचिव एम लक्ष्मीनारायण ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने मल्टीप्लेक्स टिकट की एक निश्चित राशि तय करने वाले इस प्रस्ताव को पहले से ही अपनी सैद्धांतिक सहमति दे दी है।
दरअसल इस नियम के लागू होने में हो रही देरी ने लोगों को बहस के लिए एक नया मुद्दा दे दिया है। बता दें कि शुक्रवार को रिलीज हुई बाहुबली-2 (द कॉन्क्लूजन) के लिए मल्टीप्लेक्स मलिकों ने लोगों से मनमाने पैसे वसूले।
जिसके बाद कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (केएफसीसी) और कन्नड़ फिल्म उद्योग ने फिल्मों के लिए मल्टीप्लेक्स द्वारा ज्यादा कीमत वसूलने जैसी शिकायतों के मिलने के बाद इस प्रस्ताव को जल्द से जल्द लागू करने पर जोर दिया हैं।
ये भी पढ़े- बाहुबली ने रचा इतिहास, हर सेकंड में ऑनलाइन बिकीं 12 टिकटें