फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jeet: करिश्मा कपूर-सलमान खान की 'जीत' के 26 साल हुए पूरे, एक्ट्रेस ने याद किए पुराने दिन

Tue, 23 Aug 2022 07:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करिश्मा कपूर और सलमान खान अभिनीत फिल्म की रिलीज को 26 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर करिश्मा कपूर ने एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है।
विज्ञापन
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री करिश्मा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं। गौरतलब है कि करिश्मा कपूर 90 के दशक की सुपरहिट हीरोइनों में शुमार रही हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्म में काम किया है। करिश्मा अक्सर फैंस के साथ अपनी थ्रोबैक फोटोज भी साझा करती नजर आती हैं। एक बार फिर करिश्मा ने रोमांटिक-एक्शन फिल्म 'जीत' से अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की है। 

विज्ञापन

बताया अपने सपने के बारे में
बता दें कि फिल्म 'जीत' की रिलीज को आज 26 वर्ष पूरे हो गए हैं। यह फिल्म 23 अगस्त 1996 को रिलीज हुई थी। हाल ही में करिश्मा कपूर ने फिल्म के 26 वर्ष पूरे होने के मौके पर फिल्म से अपनी और सलमान खान की एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ उन्होंने पुरानी यादें ताजा की हैं। उन्होंने यह भी बताया है कि उस दौर में विदेश में शूटिंग करना उनका सपना हुआ करता था।

साड़ी में ढाया कहर
करिश्मा कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर में करिश्मा कपूर पीले रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। उनके साथ सलमान खान नजर आ रहे है। इस तस्वीर के साथ करिश्मा कपूर ने 'सांसों का चलना दिल का मचलना...' सॉन्ग भी मिक्स किया है। इस तस्वीर को साझा करते हुए करिश्मा कपूर ने लिखा है, 'जब हम सपने देखा करते थे। हमारी पहली फॉरेन आउटडोर शूटिंग।' करिश्मा कपूर ने हैशटैग में 'जीत' और '26ईयर ऑफ जीत' लिखा है।
विज्ञापन

वेब सीरीज में आएंगी नजर
बता दें कि फिल्म 'जीत' में सलमान खान और करिश्मा कपूर के अलावा सनी देओल, तब्बू, अमरीश पुरी और आलोक नाथ भी अहम रोल में नजर आए। करिश्मा कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही अभिनय देव निर्देशित वेब सीरीज ब्राउन में नजर आएंगी। वहीं, सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' को लेकर चर्चा में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें