फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करिश्मा और करीना बनाएंगी फिल्में

Sat, 18 Jan 2014 12:59 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कपूर खानदान की हॉट कन्याएं करिश्मा और करीना एक्टिंग के बाद अब प्रॉडक्शन में भी हाथ आजमाने जा रही हैं। सुनने में आया है कि ये दोनों बहने मिलकर एक प्रॉडक्शन कंपनी खोलेंगी और फिल्मों का निर्माण करेंगी।
विज्ञापन


चर्चा में हैं कि इस बैनर के तले विशुद्व मनोरंजक फिल्मों की सौगात दर्शकों को दी जाएगी। वैसे कपूर खानदान से ताल्लुक रखने के बाद इन दोनों को एक्टिंग और प्रॉडक्शन दोनों का ही अनुभव तो मिल ही चुका है।

अब तो प्रॉडक्शन हाउस खोलने का चलन भी चल निकला है। जिसके तहत नामी सितारे एक्टिंग की दुकान ठंडी पड़ते ही फौरन प्रॉडक्शन में किस्मत आजमाते हैं।

एक्टर के बाद एक्ट्रेस को भी प्रॉडक्शन का चस्का लग चुका है तभी तो प्रीति, शिल्पा शेट्टी ,अनुष्का से लेकर दीया मिर्जा जैसे कई नाम इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। ऐसे कपूर बालाएं भी शायद किसी से पीछे नहीं रहना चाह रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें