करीना कपूर से संजय लीला भंसाली का भले ही छत्तीस का आंकड़ा बन चुका हो लेकिन उनकी बहन करिश्मा से शायद संजय को कोई दिक्कत नहीं है। साथ ही इस फिल्म की प्राइज मनी डील भी फाइनल हो गई है
खबरें आ रही हैं कि करिश्मा कपूर अक्षय कुमार की भूमिका से सजी प्रभु देवा की फिल्म गब्बर में एक आइटम नंबर करने जा रही हैं।
वैसे इससे पहले करीना के नाम की चर्चा थी। करीना ने इससे पहले राउड़ी राठौर के एक गाने में अपनी झलक दिखलाई थी। वैसे अक्षय भी करिश्मा के आइटम नंबर से काफी खुश हैं। अक्षय करिश्मा को अपना लकी चार्म भी मानते हैं।
गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली और करीना कपूर के बीच मनमुटाव की काफी खबरें बीच में आई हैं। रामलीला के हिट होने के बाद संजय ने करीना पर व्यंग भी कसा था जिसका करीना ने भी जबाव दिया था। ऐसे में करिश्मा का फिल्म में होना चौंकाने वाली बात लग रही है।
दूसरी ओर वायकॉम18 और संजय लीला भंसाली के प्रॉडक्शन के बीच डील भी अब फाइनल हो गई है। दोनों के बीच फिल्म की प्राइस मनी को लेकर बात नहीं बन पा रही थी। लेकिन अब ये डील 78 करोड़ में फाइनल हो गई है।