फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब वेब सीरीज में दिखेगा ‘करिश्मा’, मां बनकर बच्चों को देंगी खास परवरिश

Sun, 29 Dec 2019 03:40 PM IST
भावना शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन
एकता कपूर के बालाजी प्रोडक्शंस में बन रही वेब सीरीज ‘मेंटलहुड’ से करिश्मा कपूर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपने करियर की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यह मातृत्व के अपने बच्चों के प्रति पागलपन के पर आधारित एक कॉमेडी ड्रामा सीरीज है। इस सीरीज में करिश्मा के साथ अभिनेता डिनो मोरिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन


करिश्मा के परिवार के दोस्तों का कहना है कि लोलो पर्दे पर वापसी के लिए बहुत उत्सुक है। वह कहते हैं, ‘उसके बच्चे बड़े हो गए हैं। उसने बहुत वजन घटाया है और उसने अब पार्टियों और हवाई अड्डों पर फोटो खिंचवाना भी शुरू कर दिया है। वह बहन करीना और बहनोई सैफ अली खान के माध्यम से सुर्खियों में रहने की कोशिश कर रही है। वह बहुत बेचैन हो रही है और कैसे भी करके अभिनय में वापसी करना चाहती हैं। लेकिन अब अवसर बहुत कम हैं।’

 



 
विज्ञापन

Dino Morea - फोटो : social media
इससे पहले करिश्मा और डिनो ने एक साथ एक फीचर फिल्म ‘बाज : ए बर्ड इन डेंजर’ में काम किया है, जोकि बहुत बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। उसी वर्ष (2003) के दौरान, करिश्मा ने एक लंबे समय तक चलने वाली टीवी सीरीज ‘करिश्मा : द मिरकल्स ऑफ डेस्टिनी’ में मुख्य भूमिका निभाकर अपने थरथराते करियर को मजबूत करने की कोशिश की थी, लेकिन यह भी उनकी एक बहुत बड़ी असफलता थी।

शादी के नौ साल गुजरने और दो बच्चों के हो जाने के बाद, करिश्मा ने विक्रम भट्ट की पुनर्जन्म कथा ‘डेंजरस इश्क’ से बड़े पर्दे पर वापसी करने की कोशिश की। इस फिल्म में करिश्मा ने चार भूमिकाएं निभाई हैं, लेकिन यह भी कोशिश असफल रही। इसके बाद अभिनय की दुनिया में वापसी की कोई योजना के बारे में उनके द्वारा कुछ नहीं सुना गया। कुछ इंटरव्यूज में उनके मुंह से यह जरूर सुना गया कि वह विभिन्न फिल्मों की पेशकश पर विचार कर रही हैं।
 
अब, यह देखना दिलचस्प होगा कि 'डेंजरस इश्क' की असफलता के सात साल बाद, ओटीटी प्लेटफॉर्म के माध्यम से पर्दे पर लौटने की उनकी कोशिश कितनी सफल हो पाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें