फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हारकर, अपने पति से अलग हुईं करिश्मा कपूर

Fri, 23 May 2014 12:39 PM IST
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
करिश्मा कपूर अपने पति से अलग हो रही हैं। उन्होंने संजय कपूर के साथ न्यायिक तरीके से तलाक लेने का फैसला लिया है।  
विज्ञापन


करिश्मा कपूर और उनके पति संजय कपूर ने आपसी सहमति से कानूनी तौर पर अलग होने का फैसला किया है। तलाक की अर्जी दाखिल करने का फैसला किया है।

करिश्मा और उनके पति के बीच पिछले कुछ सालों से मनमुटाव चल रहा है। यह मनमुटाव इस स्तर पर आ गया था कि संजय कपूर दिल्ली में रहने लगे थे और करिश्मा अपनी मां बबिता के साथ मुंबई में।

बच्चों के भविष्य के लिए इन्होंने तलाक न लेने का फैसला किया था। लेकिन अब बातें हाथ से बाहर निकल गईं हैं। ,

गुरुवार को करिश्मा कपूर बांद्रा फैमिली कोर्ट पहुंचीं।  सुनवाई के बाद करिश्मा और उनके पति ने अपने सभी मतभेदों को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने पर सहमति जताई, जिनमें उनके बच्चों समायरा कियान राज कपूर की कस्टडी भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार करिश्मा कपूर ने अपने बच्चों की कस्टडी का अधिकार अपने संजय को देने की अनुमति दे दी है। इसका मतलब यह हुआ कि अब बच्चे करिश्मा के पास नहीं बल्कि संजय कपूर के पास रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें