फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर नहीं, हल्की कॉमेडी फिल्में करना चाहूंगी: करिश्मा

Thu, 24 Jan 2013 03:11 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर अब हास्य फिल्मों में काम करना चाहती हैं। उन्होंने हल्की कॉमेडी वाली फिल्मों में काम करने की इच्छा जाहिर की है। करिश्मा कपूर ने 'डेंजरस इश्क' फिल्म से बॉलीवुड में वापसी की थी, पर यह फिल्म बुरी तरह से फ्लाप हो गयी थी। करिश्मा कपूर अब एक बार फिर नए सिरे से वापसी करने के मूड में हैं। इस बार वह ज्यादा सीरियस हैं पर वह हल्की-फुल्की भूमिकाएं चुनना चाहती हैं।
विज्ञापन


मुंबई के एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यदि मुझे कॉमेडी फिल्मों की अच्छी स्क्रिप्ट मिलती हैं तो मैं जरूर करना चाहूंगी। मैं पहले भी गोविंदा और सलमान खान के साथ कई कॉमेडी फिल्में कर चुकी हूं। मुझे लगता है कि मुझ पर सबसे ज्यादा कॉमेडी फिल्में ही सूट करेंगी। इसके अलावा करिश्मा 1982 में आई फिल्म 'सत्ते पे सत्ता' के रिमेक में भी नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें