फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करिश्मा कपूर को पति से मिला तलाक

Tue, 14 Jun 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
बच्चों के लिए दस करोड़ का ट्रस्ट, संजय कपूर उठाएंगे पढ़ाई का भी खर्च - फोटो : santa banta
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर और उद्योगपति संजय कपूर आधिकारिक रूप से अलग हो गए हैं। सोमवार को बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट ने उनके तलाक को विधिवत मंजूरी दी। अदालत के फैसले के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे की तरफ देखा भी नहीं और अपनी-अपनी राह चलते हुए जाकर सीधे कारों में बैठ गए।
विज्ञापन


संजय और करिश्मा के वकीलों ने फैमिली कोर्ट को बताया कि दंपति ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया है और तलाक की शर्तों पर राजी हैं। इसमें वित्तीय मामले और बच्चों, समायरा और कियानद्ध की कस्टडी शामिल हैं। इसके बाद कोर्ट ने दंपति के तलाक पर मुहर लगा दी। सूत्रों की मानें तो तलाक की शर्तों में बच्चों के नाम पर दस करोड़ रुपये का एक ट्रस्ट बनाया गया है और पहले से करिश्मा के नाम पर एक डुप्लेक्स उन्हें ही सौंप दिया गया है।

बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का खर्च पूर तरह से संजय कपूर उठाएंगे। करिश्मा के पास जितने गहने हैं वह सभी उनके पास रहेंगे। इनमें संजय और ससुराल पक्ष द्वारा विवाह के दौरान दिए गए गहने शामिल हैं। बच्चों की कस्टडी कोर्ट ने करिश्मा को दी है लेकिन संजय साल में दो से तीन महीने बच्चों के साथ बिता सकेंगे।
विज्ञापन


मालूम हो कि संजय और करिश्मा की शादी 2003 में हुई थी। लेकिन कुछ समय बाद उनके बीच खटपट की खबरें आने लगी थीं। एक स्थिति यह आई कि संजय ने करिश्मा पर पत्नी, मां और परिवार की बहू की जिम्मेदारियों पर खरे न उतरने के आरोप लगाए। उन्होंने यहां तक कहा कि करिश्मा ने पैसों को लिए शादी की है। पलटवार के रूप में करिश्मा ने संजय और उनकी मां पर घरेलू हिंसा का केस दायर किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें