फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहिद के लिए करीना ने छोड़ा इमरान हाशमी को

विज्ञापन
विज्ञापन
करीना ने शाहिद कपूर की फिल्म के लिए पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन की बायोपिक फिल्म को छोड़ दिया है। खबर है कि डेट्स नहीं होने की वजह से करीना को इस फिल्म को छोड़ना पड़ा। करीना अपने बिजी शेड्येल के कारण इस फिल्म में काम नहीं कर पा रही हैं।
विज्ञापन


करीना ने यह फिल्म शाहिद कपूर की फिल्म उड़ता पंजाब को तवज्जो देकर छोड़ा है। करीना शाहिद कपूर के और आलिया भट्ट के साथ फिल्म अजहरुद्दीन की बायोपिक के बजाए 'उड़ता पंजाब' में नजर आयेंगी।

फिल्म में करीना का रोल क्या होगा इसका खुलासा नहीं किया गया है। शाहिद और करीना फिल्म 'जब वी मेट' में साथ नजर आये थे। दोनों की जोड़ी ने खासा सुर्खियां बटोरी थी। दर्शक दोबारा दोनों को एकसाथ देखने को लेकर उत्साहित हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन

इमरान हाशमी की फिल्म को छोड़ा करीना ने

करीना ने मोहम्मद अजहरुद्दीन की जिस बायोपिक फिल्‍म को छोड़ा है उसमें मुख्य भूमिका में इमरान हाशमी हैं। करीना को इस फिल्म में मोहम्मद अजहरुद्दीन की पूर्व प्रमिका संगीता बिजलानी का रोल निभाना था।

हालांकि अब इस फिल्म में कौन है इस बात की जानकारी अभी तक नहीं मिली है। करीना इनदिनों सलमान खान की फिल्‍म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं। इस फिल्‍म में करीना एक ब्राह्मण लड़की का किरदार निभा रही हैं। इससे पहले सलमान और करीना फिल्‍म 'बॉडीगार्ड' में नजर आये थे। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खासा पसंद किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें