फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद पहली बार यहां दिखेंगी करीना

Sat, 27 Oct 2012 04:50 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सिनेप्रेमियों के बीच में यह दिलचस्पी का विषय है कि सैफ-करीना हनीमून से लौटकर पहली परफार्मेंस कहां देंगे। उनकी उत्सुकता का उत्तर हम दे रहे हैं। करीना हनीमून से लौटकर पहली बार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपनी डांस परफार्मेंस देंगी। यह प्रस्तुति एक नवंबर को राज्योत्सव में होगी।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर हर साल एक सप्ताह राज्योत्सव मनाया जाता है। बॉलीवुड की बड़ी सेलिब्रेटी इस कार्यक्रम में शिरकत करते रहे हैं। इस वर्ष राज्योत्सव का आगाज करीना के डांस के साथ होगा। शादी के बाद लोग पहली बार करीना की झलक यहां देखेंगे।

करीना कपूर के साथ मंच पर सिंगर सोनू निगम भी होंगे। छह दिन तक चलने वाले इस जलसे के लिए तैयारियां धूमधाम से चल रही हैं। राज्योत्सव में इस बार नेहा धूपिया, दिया मिर्जा सरीखी शख्सियत भी दिखाई देंगी।
विज्ञापन


  ससुराल गेंदा फूल फेम रागिनी खन्ना भी कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम के लिए पहले अमिताभ बच्चन और सचिन तेंडुलकर का नाम भी सामने आ रहा था, लेकिन उनका आना पक्का नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें