फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'9 से 90 हमेशा के लिए दोस्त...' करीना कपूर ने मनीष मल्होत्रा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं; शेयर की सेल्फी

Fri, 05 Dec 2025 03:22 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kareena Kapoor: करीना कपूर खान के खास दोस्त और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर करीना ने मनीष के साथ एक सेल्फी शेयर की है।
 
विज्ञापन
करीना और मनीष - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने मशहूर फैशन डिजाइनर और अब फिल्म निर्माता बने मनीष मल्होत्रा को उनके 59वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। करीना ने अपनी और मनीष की एक प्यारी सेल्फी शेयर की और साथ ही अपने दोस्त के लिए एक प्यारा नोट भी लिखा।
विज्ञापन

 

करीना का पोस्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस  करीना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मनीष के साथ अपनी एक सेल्फी शेयर की और लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो… हमेशा हैंडसम, हमेशा जवान और हमेशा सबसे बेस्ट रहने के लिए। मेरे दोस्त, तुम सोने जैसे हो। मनु, जन्मदिन मुबारक… हम 9 से 90 तक हमेशा दोस्त रहेंगे।

मनीष का करियर
मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने हाल ही में फिल्म निर्माण शुरू किया है। उनकी पहली निर्मित फिल्म 'गुस्ताख इश्क' है, जिसे विभु पुरी ने निर्देशित किया है। इसमें विजय वर्मा, फातिमा सना शेख, नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी अहम भूमिकाओं में हैं। 
 
विज्ञापन

करीना का वर्कफ्रंट
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर को आखिरी बार रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में देखा गया था। अब वह मेघना गुलजार की फिल्म 'दायरा' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो अपराध, सजा और न्याय की गहरी कहानी दिखाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें