फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृति सेनन ने एयरपोर्ट कर्मचारी के साथ खिंचवाई तस्वीर, वायरल वीडियो में दिखी सच्चाई

Fri, 05 Dec 2025 02:31 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: कृति सेनन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कृति मुंबई एयरपोर्ट की कुछ कर्मचारियों के साथ खुशी से तस्वीरें खिंचवाती नजर आ रही हैं। 
 
विज्ञापन
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृति सेनन इन दिनों अपनाी हालिया रिलीज फिल्म 'तेरे इश्क में' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच कृति का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

 

वायरल वीडियो
हाल ही में कृति सेनन मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। एयरपोर्ट पर कुछ महिला कर्मचारी नजर आ रही हैं, जो प्यार से कृति को तस्वीर खिंचाने के लिए कहती हैं। कृति तुरंत ही दोनों महिला कर्मचारियों के साथ सेल्फी क्लिक करती हैं। कृति के साथ तस्वीर क्लिक करने के बाद दोनों महिला कर्मचारी खुशी से उछलने लगती हैं। कृति के इस व्यवहार को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

फैंस के कमेंट्स
एयरपोर्ट कर्मचारी के प्रति कृति के इस व्यवहार की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'इसीलिए यह मेरी पसंदीदा हैं', एक और फैन ने लिखा, 'बहुत प्यारी हैं', एक और फैन ने लिखा, 'मैडम की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', एक और फैन ने लिखा, 'एक सच्चा सितारा', एक और फैन ने लिखा, 'असली खुशी।' 
 
विज्ञापन

'तेरे इश्क में' के बारे में
'तेरे इश्क में' एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। फिल्म को आनंद एल. राय, हिमांशु शर्मा, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने सह निर्मित किया है। इस फिल्म में कृति सेनन (मुक्ति),  धनुष (फ्लाइट लेफ्टिनेंट शंकर),  सुषील दहिया (इंस्पेक्टर), माहिर मोहिउद्दीन (राणा) और प्रकाश राज (विशेष भूमिका) में नजर आए हैं। यह फिल्म 28 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

यह भी पढ़ें: 'मॉर्टल कॉम्बैट' स्टार कैरी हिरोयुकी तगावा का 75 साल की उम्र में हुआ निधन, निर्माता एड बून ने दी श्रद्धांजलि

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें