Kareena Kapoor Saif Ali khan
- फोटो : social media
साल 2012 में सैफ अली खान से करीना ने की थी शादी
करीना कपूर ने सैफ अली खान के साथ साल 2012 में शादी की थी। शादी के चार साल बाद करीना ने अपने पहले बच्चे तैमूर अली खान को जन्म दिया था, उसके बाद साल 2021 में छोटे बेटे जहांगीर अली खान का स्वागत किया था। करीना ने कहा कि इस पॉइंट पर आकर अक्सर एक्ट्रेस के करियर खत्म हो जाते हैं।
Kareena Kapoor Saif Ali khan
- फोटो : social media
शादी को करीना ने बताया टैबू
करीना से इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि क्या बॉलीवुड में उम्रवाद को लेकर विचारों में बदलाव हो रहा है। इसपर करीना ने कहा- हां मुझे ऐसा लगता है। आपको अपनी उम्र पर गर्व होना चाहिए। आज की महिलाएं बहादुर हो गई हैं। फीमेल एक्ट्रेस के लिए सबसे बड़ा टैबू शादी करना था, लेकिन अब आपकी शादीशुदा लाइफ, आपके करियर को प्रभावित नहीं करती है। फिल्म निर्माता अब जोखिम उठा रहे हैं और लीक से हटकर स्क्रिप्ट पर काम करते हैं, और अलग-अलग लोगों को मौका दे रहे हैं। आखिर में यह महसूस करने और आत्मविश्वास दिखाने के बारे में है।
Ranbir Kapoor: आलिया भट्ट की इस आदत से परेशान हैं रणबीर कपूर, बोले- बाथरूम से आते ही रूम में...
Kareena Kapoor Saif Ali khan
- फोटो : social media
च्वाइस में क्लीयर हैं करीना
करीना ने एक वर्किंग मदर को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा मुझे नहीं लगता है कि वर्क लाइफ बैलेंस हासिल करने का कोई फार्मूला है, इसमें कोई सीक्रेट नहीं है। यह आपको तय करना है कि आप क्या करेंगे और क्या नहीं करेंगे। मैं उन चीजों के लिए ना कहना चाहती हूं जो मैं नहीं करना चाहती, क्योंकि मुझे अपने बच्चों को अकेला छोड़ने का मन नहीं है या मैं किसी अवॉर्ड शो में नहीं दिखना चाहती हूं। मैं अपनी च्वाइस में क्लीयर हूं, क्योंकि मैं अपने पति के साथ घर बैठकर एक शो देखूंगी या एक ग्लास वाइन पियूंगी। यह उन सबसे बड़े बदलावों में से एक है, जिनसे मैं व्यक्तिगत रूप से गुजरी हूं। वर्क लाइफ बैलेंस बनाना मेरे ऊपर है।
Shyam Benegal Health: श्याम बेनेगल की दोनों किडनी फेल? घर पर चल रहा इलाज
द क्रू पर काम कर रही हैं करीना
आपको बता दें कि करीना बॉलीवुड की फेमस और सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में 3 इडियट्स, बजरंगी भाईजान, जब वी मेट जैसी तमाम फिल्में की हैं। इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म द क्रू पर काम कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ तब्बू और कृति सेनन नजर आने वाली हैं। वहीं सस्पेक्ट एक्स के माध्यम से करीना ओटीटी पर भी नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष ने किया है, जिसके इसी साल रिलीज होने की उम्मीद है।
Saba Azad Troll: ऋतिक की गर्लफ्रेंड पर यूजर्स ने किए बेहूदे कमेंट्स, बताया सस्ती कंगना, सबा को जमकर किया ट्रोल