करीना कपूर इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस की फिल्म कभी खुशी कभी गम सिनेमाघरों में हिट रही थी। इस फिल्म में उन्होंने पूजा उर्फ "पू" का किरदार निभाया था। इस किरदार को लेकर काफी चर्चा भी हुई थी। एक्ट्रेस के इस किरदार की चर्चा आज भी होती है। उनके इस किरदार की अक्सर लोग नकल निकालते हुए दिखाई देते हैं। वहीं, हाल ही में करीना ने अपने इस किरदार को लेकर बात की है।
करीना ने बताया 'पू' को आइकॉनिक कैरेक्टर
दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान करीना कपूर ने अपने आइकॉनिक किरदार पू को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि पू एक आइकॉनिक कैरेक्टर था। कुछ किरदार को कभी भी टच नहीं करना चाहिए। वो जैसे हैं उन्हें उसी तरह से प्यार किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि कोई भी पू का किरदार नहीं कर सकता है और ऐसा करना भी नहीं चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पू का बोले चूड़ियां का आउटफिट आज के दौर के लिए काफी ट्रेंडी है।
Bholaa: 'भोला' से पहले इन फिल्मों में नजर आ चुकी है अजय देवगन-तब्बू की जोड़ी, जानिए कैसा रहा रिपोर्ट कार्ड
फिल्म द क्रू में नजर आएंगी करीना
आपको बता दें कि एक्ट्रेस पिछली बार आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। लोगों का फिल्म को बहुत खराब रिस्पॉन्स मिला था। वहीं , करीना जल्द ही फिल्म द क्रू में नजर आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। करीना के साथ इस फिल्म में कृति सेनन और तब्बू नजर आने वाली हैं। करीना इसके अलावा जल्द ही हंसल मेहता की फिल्म में नजर आने वाली हैं, इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर भी कई तस्वीरें साझा की हैं।
Rakhi Sawant: पति आदिल से तलाक को लेकर राखी सावंत ने मारी पलटी, कहा- 'मैं आजाद होना चाहती हूँ'