फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार की छुट्टी में परिवार के साथ फुरसत के पल बिताती दिखीं बेबो, कहा- 'वीकएंड थोड़ा लंबा होना चाहिए'

Sun, 26 Oct 2025 06:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kareena Kapoor Khan Weekends Fun: अभिनेत्री करीना कपूर वीकएंड पर फैमिली के साथ मस्ती करती दिखीं। उन्होंने बेटे तैमूर के साथ साइक्लिंग की। जेह के साथ समुद्र किनारे घूमीं। फिर भी उनका दिल नहीं भरा।
विज्ञापन
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली सेलिब्रेशन के बाद करीना कपूर खान वीकएंड में परिवार के साथ सुकून के पल बिताती दिखीं। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। साझा की गई तस्वीरों में बेबो अपनी फिटनेस से फैंस के होश उड़ा रही हैं। इतवार की छुट्टी में उन्होंने दोनों बेटों और एक्टर पति सैफ अली खान के साथ फुरसत के पल बिताए।

विज्ञापन

करीना कपूर-जेह - फोटो : इंस्टाग्राम
करीना ने इंस्टाग्राम अकाउंट से खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं। वे अपनी फिटनेस फ्लॉन्ट करती दिखी हैं। चेहरे की मु्स्कान बता रही है कि करीना कितनी खुश हैं। इसके अलावा वे बड़े बेटे तैमूर के साथ साइकिल की सवारी पर निकलीं। वहीं, छोटे बेटे जेह के साथ समुद्र किनारे बैठ मस्ती की। इसके बावजूद उनका मन नहीं भरा। उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'यह सबूत है कि वीकएंड कुछ और लंबे होने चाहिए'।
 

सैफ अली खान, तैमूर और करीना - फोटो : इंस्टाग्राम
सेलेब्स और फैंस ने दिए रिएक्शन
एक तस्वीर में सैफ अली खान और तैमूर बैडमिंटन खेलते दिख रहे हैं। वहीं, करीना कपूर ने कई सारी सेल्फी शेयर की हैं, जिनमें अलग-अलग पोज दिए हैं। इन तस्वीरों पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिए हैं। कैटरीना कैफ ने स्माइली इमोजी शेयर किए हैं। सेलिब्रिटी डाइटीशियन रुजुता दिवेकर ने हार्ट इमोजी पोस्ट कर रिएक्शन दिया है। वहींं फैंस ने तो बेबो की फिटनेस की तारीफों में कमेंट्स की झड़ी लगा दी है।

फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ के विरोध में सड़क पर उतरा अहीर समाज, पैदल मार्च से लगा लंबा जाम; जानें पूरा मामला

विज्ञापन

मेघना गुलजार की 'दायरा' में नजर आएंगी करीना
करीना कपूर खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे निर्देशक मेघना गुलजार की फिल्म 'दायरा' में नजर आएंगी। 'दायरा' एक क्राइम-ड्रामा थ्रिलर फिल्म है, जो आज के समाज की जटिलताओं को दिखाती है। इस फिल्म में करीना के अलावा साउथ अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिका में हैं। करीना ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें