फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुंज्या' की दुनिया में ले गए अभय वर्मा! फिल्म के 2 साल पूरे होने पर शेयर की BTS तस्वीरेंं; लिखा इमोशनल नोट

Sun, 07 Jun 2026 04:01 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Abhay Verma: अभय वर्मा ने फिल्म 'मुंज्या' के दो साल पूरे होने पर पुरानी यादों को ताजा किया। जानिए एक्टर ने इस मौके पर क्या कुछ खास लिखा।

विज्ञापन
अभय वर्मा और शरवरी - फोटो : इंस्टाग्राम @verma.abhay_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'मुंज्या' के दो साल पूरे होने पर अभय वर्मा ने फिल्म के सेट से कई बिहाइंड-द-सीन्स तस्वीरें शेयर कीं और एक इमोशनल नोट लिखकर उस सफर के लिए आभार जताया, जिसने उनकी जिंदगी बदल दी।

अभय ने लिखा इमोशनल नोट 

विज्ञापन

अभय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘मुंज्या के 2 साल!! इस दिन ने सब कुछ हमेशा के लिए बदल दिया। आज भी जब आप मुझे ‘बिट्टू’ बुलाते हैं तो मेरा दिन बन जाता है… और इस प्यार के लिए कुछ भी। आप सबने मुझे वो जिंदगी दी है, जिसका मैं सिर्फ सपना देख सकता था! जल्दी मिलते हैं।’

फैंस ने भी कमेंट सेक्शन में उन्हें ‘बिट्टू’ कहकर प्यार जताया। वहीं शारवरी ने कमेंट किया, ‘फेवरेट।’

इस फिल्म में नजर आएंगे अभय वर्मा 
अभय वर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें तो ‘लाइकी लाइका’ और ‘दिलकशी’ के अलावा वह शाहरुख खान की अगली बड़ी फिल्म ‘किंग’ में भी नजर आएंगे। यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं, जिसमें शाहरुख एक अनुभवी असैसिन के रोल में दिखेंगे, जो खतरनाक क्रिमिनल अंडरवर्ल्ड में काम करता है।

विज्ञापन

किंग फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम

'किंग' फिल्म की स्टारकास्ट 
फिल्म में शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी, जो उनकी ट्रेनी का किरदार निभा रही हैं और इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इसके अलावा दीपिका पादुकोण, अरशद वारसी, अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, अभय वर्मा, जयदीप अहलावत, रानी मुखर्जी और अनिल कपूर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

ये भी फिल्म- ‘बार-बार करता रहा किस’, प्रिया बापट ने शेयर किया चौंकाने वाला अनुभव; को-एक्टर के गलत व्यवहार का किया खुलासा

शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और सिद्धार्थ आनंद की मारफ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म अपनी बड़ी स्टारकास्ट, शानदार लोकेशन्स और जबरदस्त एक्शन के चलते पहले से ही सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें