फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार नहीं मानी है करीना ने

Thu, 15 May 2014 03:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, बयूरो्
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या हीरोइन के रूप में करीना कपूर का कैरियर खत्म हो गया है? पिछले कुछ समय से यह सवाल बॉलीवुड के गलियारों में गूंजने लगा है और यह बात बेबो को परेशान कर रही है। असल में फिल्म ‘शुद्धि’ से उनके आउट हो जाने और इसके नए सितारों के साथ अगले साल शुरू होने की बातों के बाद से करीना के कैरियर पर प्रश्नचिह्न लगे हैं। फिर निर्देशक देव बेनेगल की ‘बॉम्बे समुराई’ भी अगले साल तक के लिए टल गई है। जबकि इसे इस साल अप्रैल में ही शूटिंग के लिए फ्लोर पर जाना था। ऐसे में करीना के पास इस वक्त केवल ‘सिंघम-2’ का आसरा है।
विज्ञापन


असल में बीते दो साल करीना कपूर के कैरियर के लिहाज से बहुत ही बुरे गुजरे। 2012 में उनकी एक मैं और एक तू, एजेंट विनोद, हीरोइन और तलाश जैसी फिल्में दर्शकों की तलाश करती रहीं तो 2013 में सत्याग्रह और गोरी तेरी प्यार में बुरी तरह से टिकट खिड़की पर पिटीं। इस बीच ‘चिंता ता’ (राउडी राठौड़) और ‘फेवीकोल से’ (दबंग) जैसे आइटम डांस ही उनकी ग्लैमरस इमेज को बचाए रखने में थोड़ा कामयाब रहे। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर थोड़े से काम नहीं चलता। नतीजा यह कि फिल्म इंडस्ट्री के निर्माता-निर्देशकों के बीच करीना की साख कम हुई है। इस बात ने करीना का चैन छीन रखा है। सूत्र यह भी कह रहे हैं कि करीना के पास इस वक्त खास प्रस्ताव भी नहीं आ रहे हैं।

जानकारों के मुताबिक करीना को नाकामियों से झटके तो लगे ही हैं, लेकिन इससे ज्यादा झटके उन फिल्मों से लगे जो उन्हें कभी ठुकरा दी थीं। जबकि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्में दूसरी हीरोइनों के साथ सुपर हिट रहीं। इन फिल्मों में ‘क्वीन’, ‘रामलीला’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ शामिल हैं। इन फिल्मों की स्क्रिप्ट्स पढ़ने के बाद करीना ने इनमें काम करने से इंकार कर दिया था। ऐसे में जानकार स्क्रिप्ट को लेकर करीना की समझ पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। अब जबकि करीना इतना नुकसान उठा चुकी हैं, वह कह रही हैं कि मुझे वास्तव में अच्छी स्क्रिप्ट की दरकार है। उनका यह भी दावा है कि जिन फिल्मों को उन्होंने ठुकराया, आज भी उनके बारे में राय नहीं बदली है।
विज्ञापन


वैसे करीना के नजदीकियों के मुताबिक यह हीरोइन इस बात से खासी नाराज है कि लोग उनके कैरियर को लेकर इतनी चिंता क्यों कर रहे हैं और उनकी नाकामियों की इतनी चर्चा क्यों हो रही है। सूत्र कह रहे हैं कि करीना ने हिम्मत नहीं हारी है और वह बहुत जल्दी ही तेजी से फिर अपना जलवा दिखाएंगी। सूत्रों के अनुसार करीना ने हाल में दो फिल्में साइन की हैं, लेकिन उनकी घोषणा विधिवत कार्यक्रमों में ही की जाएगी। 13 साल के कामयाब कैरियर में पहली बार करीना को कुछ वक्त मिला है तो इन दिनों वह ज्यादा से ज्यादा समय अपने पति सैफ अली खान को दे रही हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें