रणबीर को बताया एक अच्छा अभिनेता
वहीं इस इंटरव्यू के दौरान करीना ने अपने भाई रणबीर के बारे में भी काफी कुछ कहा। एक्ट्रेस ने बताया, 'रणबीर अपने काम के प्रति काफी जुनूनी है। वो कड़ी मेहनत करते हैं। उनका पूरा ध्यान अपने अभिनय पर होता है। मेरी राय में वो सर्वश्रेष्ठ अभिनेता हैं। जिस तरह उनके प्रोजेक्टस आने वाले है यह दिखाता है कि रणबीर का पूरा फोकस अपनी एक्टिंग पर है।'
करीना कपूर का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर खान जल्द ही निर्देशक मेघना गुलजार की फिल्म ‘दायरा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। करीना लगातार फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में सक्रिय हैं और अलग-अलग तरह के किरदार निभाते हुए नजर आ रही हैं।