फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना कपूर ने किसे दिए 200 दिन?

Mon, 18 Nov 2013 04:35 PM IST
अमर उजाला मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
करीना कपूर ने अपने आने वाले 200 दिन किसी को दे दिए हैं। ये दिन उनके शौहर को नहीं मिले हैं।
विज्ञापन


बॉलीवुड में करीना कपूर के कैरियर को 13 साल हो रहे हैं। इतने बरसों में उन्होंने जो कभी नहीं किया, वह अब किया है। एक डायरेक्टर को फिल्म की शूटिंग के लिए एक साथ 200 दिनों की डेट्स दे दी।

जी हां, अपनी अगले साल आने वाली फिल्म ‘शुद्धि’ के लिए करीना ने यह कदम उठाया है। निर्देशक करन मल्होत्रा की यह फिल्म दिसंबर 2014 में रिलीज होगी। खास बात यह है कि करीना इस फिल्म में करीब एक दशक के बाद रितिक रोशन के साथ नजर आएंगी।
विज्ञापन


करीना के अनुसार, ‘मैंने ऐसा कभी नहीं किया था कि किसी को एक साथ 200 दिनों की डेट्स दे दूं। लेकिन करन जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म के लिए मैंने ऐसा किया है। यह बहुत बड़ा प्रोजेक्ट और बहुत ही भव्य ढंग से दो हिस्सों में इसकी शूटिंग होगी।’

सूत्रों के अनुसार यह एक रोमांटिक ड्रामा है। चर्चा थी कि यह फिल्म अमिश त्रिपाठी के बेस्ट सेलर उपन्यास ‘द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा’ पर आधारित है। लेकिन बाद में इस खबर का खंडन सामने आया।
विज्ञापन


वैसे आश्चर्य की बात यह है कि रितिक-करीना के साथ आने के साथ ही इस हीरो के वैवाहिक जीवन में हलचल की खबरें आने लगी हैं! फिल्म की शूटिंग अगले महीने दिसंबर में शुरू हो रही है। भोपाल, ओडिशा, उत्तराखंड और ऋषिकेश में फिल्म की शूटिंग होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें