फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपम खेर ने की मां काली की पूजा, लिया आशीर्वाद; देखें वायरल वीडियो में कोलकाता के मंदिर की झलक

Sun, 28 Jun 2026 12:47 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anupam Kher Worships Goddess Kali: अनुपम खेर ने कोलकाता के पवित्र कालीघाट मंदिर में मां काली के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इसकी खास झलक अनुपम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है।
विज्ञापन
1 of 5
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवड अभेनिता अनुपम खेर ने आज कोलकाता के कालीघाट मंदिर में मां काली की पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने इस पवित्र यात्रा का अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

विज्ञापन

2 of 5
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुपम ने शेयर किया पोस्ट
अनुपम खेर ने आज इंस्टाग्राम पर कोलकाता के काली मंदिर के दर्शन की खास तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इस पोस्ट के साथ अनुपम ने कैप्शन में लिखा, ' जय मां काली। मां का आशीर्वाद हमेशा हम सब पर बना रहे और वे हमारी रक्षा करें।'
विज्ञापन

3 of 5
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
'मिली मन की शांति'
अनुपम ने लिखा, 'सदियों पुराने इस मंदिर में आकर, जहां न जाने कितने लोगों ने अपनी मन्नतें मांगी हैं और प्रार्थनाएं की हैं, मन को बहुत शांति मिली।' अनुपम ने आगे लिखा, 'आज मुझे कोलकाता के पवित्र कालीघाट मंदिर में मां काली के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिला। मैंने मां से शक्ति, आभार और सबसे बढ़कर आप सभी की अच्छी सेहत, खुशी और शांति के लिए प्रार्थना की।'

4 of 5
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
'भारत की खूबसूरती...'
अनुपम खेर ने आगे लिखा, 'हमारे भारत की खूबसूरती सिर्फ अलग-अलग संस्कृतियों में ही नहीं, बल्कि यहां के पुराने मंदिरों में भी है। यहां पीढ़ियों से लोग हाथ जोड़कर आते हैं और मन में एक नया भरोसा लेकर लौटते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
इन फिल्मों में नजर आएंगे अनुपम
अनुपम खेर फिल्म 'श्री रामभूमि' में नजर आएंगे। इसके अलावा वह 'खोसला का घोंसला 2' में भी नजर आएंगे। इन दोनों फिल्मों के अलावा अनुपम 26 साल बाद एक बंगाली फिल्म के जरिए बंगाली सिनेमा में वापसी भी कर रहे हैं।


यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार का खुलासा, 'वेलकम टू द जंगल' में जोड़ा भोजपुरी और हॉलीवुड से जुड़ा डायलॉग; जानें इसके पीछे की वजह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें