फिल्म वीरे दी वेडिंग की हीरोइन यानी करीना कपूर इन दिनों हिन्दी सिनेमा के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ फिल्म गुड न्यूज की शूटिंग में व्यस्त हैं। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में अक्षय और करीना फिर से एक कपल की भूमिका में नजर आएंगे।
इसी फिल्म के बिजी शूटिंग शेड्यूल से टाइम निकाल करीना यहां नजर आईं। इस पीली ड्रेस में वह हमेशा की तरह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। ऊपर से नीचे तक इन्होंने सिर्फ पीला रंग ही चढ़ा रखा है। आखिर करीना कपूर कुछ भी पहने, वही फैशन स्टेटमेंट बन ही जाता है।
इस ऑफ शोल्डर टॉप के साथ पीली पैंट व पीले रंग के चीता प्रिंट वाले जूते पहने करीना का यह समर लुक सभी को बेहद पसंद भी आ रहा है। हालांकि करीना अक्सर मलाइका के साथ पार्टी करती या अपने बेटे तैमूर के साथ नजर आती हैं। लेकिन काफी समय बाद वह ऐसे बाहर घूमते हुए नजर आईं हैं।
फिल्म गुड न्यूज में करीना और अक्षय के साथ दिलजीत दोसांझ और कियारा अडवानी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं ऐसी भी खबरें आ रहीं हैं, कि इस फिल्म से करीना और सैफ के बेटे तैमूर अली खान भी डेब्यू कर सकते हैं।