फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द शुरू होगी लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग, एक बार फिर आमिर-करीना की जोड़ी आएगी नज़र

Sat, 22 Jun 2019 11:44 AM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
kareena kapoor - फोटो : social media
विज्ञापन
हर साल फिल्मी जगत के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक ही फिल्म करते हैं। इस साल भी आमिर खान की यह फिल्म काफी सुर्खियों में है। नाम है लाल सिंह चड्ढा, जो एक अमेरिकी फिल्म का रीमेक है। सूत्रों की मानें तो अब यह फिल्म जल्द ही शुरू होने वाली है। स्क्रिप्टिंग और फिल्म की कास्टिंग भी पूरी हो चुकी। बताया जा रहा है कि एक बार फिर आमिर और अभिनेत्री करीना कपूर खान की जोड़ी इस फिल्म में देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन


अद्वैत चंदन निर्देशित यह फिल्म हॉलीवुड की फिल्म फॉरेस्ट गंप पर आधारित है और इसे आमिर ही प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। इस तरह करीना आमिर के साथ तीसरी फिल्म में दिखाई देंगी। इससे पहले वह थ्री इडियट्स और तलाश में आमिर की हीरोइन बन चुकी हैंं। सूत्र के अनुसार, करीना को इस रोल के लिए चुन लिया गया है और उन्होंने अपनी डेट्स भी उपलब्ध करवा दी हैं। करीना भी आमिर के साथ यह प्रोजेक्ट करने के लिए उत्सुक हैं और उनका किरदार मूल फिल्म में निभाए गए सैली फील्ड के किरदार की तरह का ही होगा।

गौरतलब है कि इससे पहले आमिर के साथ लीड भूमिका के लिए कृति सैनन और यामी गौतम के नामों पर विचार किया जा चुका था। लाल सिंह चड्ढा देश के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य पर नजर डालेगी। इस फिल्म के निर्देशक अद्वैत ने इससे पहले आमिर खान की कैमियो रोल वाली फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार का निर्देशन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें