फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेग्नेंट ननद सोहा अली खान को टिप्स दे रहीं करीना

Sat, 13 May 2017 03:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
करीना कपूर खान और सोहा अली खान
विज्ञापन
हाल ही में सोहा अली खान ने बताया है कि उनकी भाभी करीना कपूर खान उन्हे प्रेग्नेंसी टिप्स दे रही हैं। दिसंबर 2016 में करीना ने बेटे तैमूर को जन्म दिया था, इसके बाद अब सोहा अली खान भी मां बनने वाली हैं तो करीना उन्हे ऐसे में कुछ खास टिप्स दे रही हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार को एक इवेंट के दौरान सोहा अली खान ने बताया कि वो और कुणाल खामू जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं ऐसे में करीना प्रेग्नेंसी से जुड़े उनके रोज कई सवालों के जवाब देती हैं। इसके साथ ही सोहा ने इस मदर्स डे को अपने लिए खास बताया। 

सालों तक कुणाल खेमू को डेट करने के बाद सोहा अली खान ने उनसे साल 2015 में शादी कर ली थी। कुणाल के बारे में बात करते हुए सोहा ने बताया कि वो 9 सालों से साथ में हैं, और वो एक दूसरे के साथ बहुत खुश हैं। 
विज्ञापन

  सोहा ने आगे बताया कि अब वो नए मेहमान के लिए तैयार है हालांकि इससे पहले उन्हे कभी अकेला महसूस नहीं हुआ क्योंकि कुणाल और उनकी फैमिली हमेशा उनके साथ है। फिलहाल कुणाल आने वाली फिल्म 'गोलमाल अगेन' की शूटिंग में बिजी हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें