छोटे नवाब सैफ अली खान की पत्नी करीन कपूर खान अब रेडियो की दुनिया में भी हाथ आजमाती दिखेंगी। इस रेडियो शो में करीना बतौर आर जे (रेडियो जॉकी) सबका दिल जीतने की कोशिश करेंगी। करीना के इस शो का पहला प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। करीना के इस रेडियो शो का प्रोमो ‘इश्क 104.8’ एफएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
करीना के इस शो की कई सारी तस्वीरें पहले ही सामने आ चुकी थीं। इस प्रोमो में करीना बिल्कुल अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं। महिलाओं से जुड़े कई सवालों को उठाते हुए वह बातें कर रही हैं। आपको बता दें किए करीना के बेस्ट फ्रेंड करण जौहर भी रेडियो पर एक चैट शो लेकर आते हैं, जिसमें वह खुले तौर पर लोगों से सवाल करते हैं।
करीना भी कुछ ऐसा ही करती हुई नजर आएंगी। कॉलिंग करण की तरह इस शो में भी श्रोताओं को करीना से बात करने का मौका मिलेगा। यह शो ‘इश्क 104.8’ एफएम पर प्रसारित होगा, जिसकी रिकॉर्डिंग फिलहाल जारी है।