फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला के साथ शेयर कीजिए नन्हे मेहमान की खुशी और पाएं 'बधाई हो' के कलाकारों से मिलने का मौका

Sun, 14 Oct 2018 10:16 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरी मम्मी के बेबी शॉवर में जरूर आना' या फिर मम्मी पापा का मिशैप , ये इशारें हैं आयुष्मान खुराना और नीना गुप्ता की आने वाली फिल्म बधाई हो के ट्रेलर के। साथ में इनके सान्या मल्होत्रा और गजराज राव भी हैं। कैसा लगेगा आपको,अगर आपको इन चारों से मिलने का मौका मिले, एक साथ और एक ही छत के नीचे। है ना, जोश भर देने वाला मौका ?तो अमर उजाला दे रहा है आपको ये मौका, फिल्म बधाई हो के कलाकारों से बात करने का, उनसे अपने अनुभव साझा करने का और उनके साथ सेल्फी खींचने का।
विज्ञापन


हिंदी सिनेमा के सितारों और उनके चाहने वालों के बीच अमर उजाला ने पुल बनाने का जो सिलसिला शुरू किया है, उसकी अगली कड़ी है फिल्म बधाई हो के सितारों से ये खास मुलाकात। दिल्ली,यूूपी और ईस्ट पंजाब फिल्म वितरण क्षेत्रों में हिंदी सिनेमा के दर्शकों की ताकत हाल के कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। अब फिल्म वही हिट होती है जो दिल्ली यूपी और ईस्ट पंजाब फिल्म वितरण क्षेत्रों में कमाई करती है और इन फिल्म वितरण क्षेत्रों में फिल्मी सितारों को उनके दर्शकों से मिलने का सिलसिला शुरू किया है अमर उजाला ने।

देश के तीसरे सबसे बड़े अखबार अमर उजाला के सहयोग से होने वाले इन कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण दुनिया की नंबर वन हिंदी न्यूज वेबसाइट अमर उजाला डॉट कॉम और अमर उजाला के फेसबुक पेज पर किया जाता है। अगर आपके यहां भी खुशखबरी है और आपको भी मिल रही है बधाइयां घर में नन्हा मेहमान आने की तो आप को बस करना ये है कि आपको मिली पहली बधाई का अनुभव हमारे साथ साझा करना है। अधिकतम 250 शब्दों में अपना ये अनुभव आप अमर उजाला को व्हाट्सएप या मेल के जरिए भेज सकते हैं। बधाई से जुड़े अपने अनुभव 15 अक्तूबर की सुबह 10 बजे तक भेज सकते हैं। ईमेल है- brand@del.amarujala.com, व्हाट्सएप नंबर है- 7617410444
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें