फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से बॉलीवुड में ब्लैकलिस्ट हो गए थे विधु विनोद चोपड़ा, अब देने जा रहे 300 करोड़ी फिल्म

Thu, 31 May 2018 10:12 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
sanju - फोटो : self
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। इस मौके पर रणबीर कपूर के अलावा टीम की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। ट्रेलर में देखकर यह समझ आ रहा है कि संजय दत्त की लाइफ में कई उतार-चढ़ाव के बाद उनकी लाइफ कैसे पटरी पर आती है।
विज्ञापन


ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर पहुंचे फिल्म के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा ने संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। विधु विनोद चोपड़ा ने कहा- संजय दत्त जब जेल गए तो मैं उन्हें नहीं जानता था। संजय को फिल्म इंडस्ट्री ने ब्लैकलिस्टेड कर दिया था। बाद में मैं एक फिल्म का ऑफर लेकर संजय दत्त के घर गया, तो मुझे भी ब्लैकलिस्ट कर दिया गया था।

इतना ही नहीं फिल्म के कई और स्टारकास्ट ने भी अपने एक्पीरियंस को शेयर किया। फिल्म में संजय दत्त की मां नरगिस का रोल प्ले कर रहीं मनीषा कोइराला ने बताया- जब मुझे राजकुमार हिरानी ने संजू ऑफर की तो मैं काफी एक्साइटेड थी। जब मेरी फिल्म बॉम्बे रिलीज हुई तो सुनील दत्त साहब ने मुझे एक लेटर भेजा था और कहा था, तुम तो बिल्कुल नरगिस की याद दिलाती हो। यह मेरे लिए बड़ा कॉम्प्लीमेंट था।
विज्ञापन


बता दें कि फिल्म में संजय दत्त का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं रणबीर कपूर हूबहू संजय दत्त की तरह लग रहे हैं। परेश रावल सुनील दत्त के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं विक्की कौशल, अनुष्का शर्मा, दिया मिर्जा, सोनम कपूर भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म में संजय दत्त की लव लाइफ से लेकर जेल में कटी रातों को भी बहुत ही बारिकी से दिखाया गया है। 

29 जून को रिलीज होने वाली 'संजू' का इंतजार सभी को है। लोगों ने जहां रणबीर के एक्टिंग की जमकर तारीफ की है वही संजय दत्त की लाइफ से जुड़े किस्सों को जानने में भी लोगों की बहुत दिलचस्पी दिख रही है। फिल्म को अभी से 300 करोड़ी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें