फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट वुमन वॉन्ट: करीना के शो में पहुंचीं शाहिद की पत्नी मीरा, मुलाकात देख हैरान हुए फैंस; देखें फोटोज

Wed, 30 Sep 2026 10:20 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kareena Kapoor and Mira Rajput Kapoor: बॉलीवुड की दो चर्चित हस्तियां करीना कपूर खान और मीरा राजपूत कपूर हाल ही में एक साथ नजर आईं। जानिए क्या है पूरा मामला। 
विज्ञापन
मीरा राजपूत कपूर और करीना कपूर खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीना कपूर खान और मीरा राजपूत कपूर ने करीना के शो ‘व्हाट वीमेन वांट’ के नए सीजन के लिए खास बातचीत की। दोनों की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस काफी हैरान और खुश नजर आए।
विज्ञापन


अभिनेत्रियो ने शेयर की तस्वीरें 
दरअसल, मंगलवार को करीना कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मीरा राजपूत के साथ एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर के साथ उन्होंने मीरा की तारीफ करते हुए लिखा कि वह शो पर बेहद गर्मजोशी और प्यार के साथ शामिल हुईं।

मीरा ने भी करीना की पोस्ट को अपनी स्टोरी पर शेयर किया और शो में बुलाने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मुलाकात की कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं।
विज्ञापन

करीना कपूर खान, शाहिद कपूर और मीरा राजपूत कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस रह गए हैरान 
करीना और मीरा की साथ में तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन आने लगे। दोनों को एक साथ देखकर कई फैंस ने मजेदार कमेंट किए। इसकी वजह करीना और मीरा के बीच का पुराना कनेक्शन भी है। मीरा राजपूत अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी हैं, जबकि शाहिद और करीना एक समय रिलेशनशिप में रह चुके हैं।

एक फैन ने कमेंट किया, 'वाह! हमने इसकी उम्मीद नहीं की थी, लेकिन हम काफी एक्साइटेड हैं।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सच कहूं तो जिंदगी में यह कोलैबोरेशन मेरी बिंगो कार्ड पर बिल्कुल नहीं था।'
विज्ञापन

फिल्म दायरा - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
शो में नजर आएंगी कई और हस्तियां
‘व्हाट वीमेन वांट’ के नए सीजन में करीना कपूर कई और सेलेब्स के साथ बातचीत करती नजर आएंगी। शो में महीप कपूर, अली फजल और भावना पांडे भी बतौर मेहमान शामिल होंगे।

इस फिल्म में नजर आईं थीं करीना
  • वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर हाल ही में फिल्म ‘दायरा’ में नजर आई हैं।
  • फिल्म में उनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में हैं।
  • फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 

ये भी पढ़ें- नई नवेली: 'भाभी डायन है?' यामी गौतम की आने वाली फिल्म का ट्रेलर रिलीज; कॉमेडी-रहस्य और एक्शन से भरी दिखी कहानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें