फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जन्मदिन मतलब पौधे लगाना और आजादी मनाना’, करीना ने अलग अंदाज में मनाया बेटे जेह का जन्मदिन; साझा की तस्वीरें

Sat, 21 Feb 2026 06:46 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Kareena Kapoor celebrate Jeh Birthday: अभिनेत्री करीना कपूर और एक्टर सैफ अली खान के छोटे बेटे जेह आज 21 फरवरी को पांच साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर करीना ने परिवार के संग इसे नेचर के करीब मनाया। 
विज्ञापन
करीना ने कुछ यूं मनाया जेह का जन्मदिन - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीना कपूर और सैफ के छोटे बेटे जेह अली खान आज अपना पांचवां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन को जेह ने परिवार और नेचर दोनों के करीब मनाया। जेह की मां अभिनेत्री करीना कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी कुछ तस्वीरें शेयर की। पोस्ट में पैरेंट्स के साथ पौधे लगाते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


पेड़-पौधे लगाते नजर आया परिवार 
जेह के जन्मदिन को सैफ-करीना ने खास तरीके से सेलीब्रेट किया। इस मौके पर पूरे परिवार ने साथ मिलकर पेड़-पौधे लगाए। करीना ने इस पोस्ट पर कैप्शन देते हुए लिखा 'जन्मदिन का मतलब है पेड़-पौधे लगाना और आजाद रहना। जन्मदिन की बहुत- बहुत बधाई जेह बाबा।'
करीना ने एक पोस्ट साझा की है जिसमें सैफ-तैमूर और जेह साथ में पौधा रोपड़ करने के लिए मिट्टी तैयार करते नजर आ रहे हैं। अन्य तस्वीरों में करीना भी गमले में मिट्टी तैयार कर रही हैं। पूरा परिवार घर के गार्डन में अलग-अलग जगहों पर पेड़ लगाते दिख रहा है। 
विज्ञापन

 

बच्चों के साथ पौधे लगाते सैफ अली खान - फोटो : instagram
सबा ने भी जेह पर प्यार लुटाया 
इससे पहले जेह पर उनकी बुआ सबा पटौदी ने भी जमकर प्यार बरसाया। सबा ने भी जेह के बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर कीं। साथ ही फोटो के एक खास कैप्शन से सजाया। सबा ने लिखा, 'जेहजान पहले 1..2...अब सीधा 5... कब और कैसे ? समय पंख लगाकर उड़ गया। तुम्हें छोटे से इतना बड़ा देखना बहुत ही खास था। हमेशा ऐसे ही रहना मेरे चांद। तुम्हे जन्मदिन की ढेर सारी बधाईयां, जेह बाबा।' 
 
विज्ञापन

जेह के बर्थडे की फोटोज - फोटो : इंस्टाग्राम
सोहा ने किया सेलिब्रेशन 
सैफ की बहन सोहा अली खान ने भी जेह को जन्मदिन की बधाई देते हुए भाभी करीना के लुक और ग्लो की तारीफ की है। सोहा ने कुछ तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'पलक झपकते ही पांच साल का हो गया। केक कटिंग की फोटोज में बहुत गड़बड़ होती है। केक दिख रहा है, लेकिन बर्थडे बॉय, उतना नहीं। हालांकि, हम उसे सुन सकते थे। इस सबके बीच बेबो एकदम कूल दिख रही है। आखिर कैसे?' 
 
करीना और सैफ के छोटे बेटे, जेह अली खान (जहांगीर अली खान) का जन्म 21 फरवरी 2021 को हुआ था। आज जेह अपना 5वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके परिवार ने पटौदी पैलेस में पेड़ लगाकर जश्न मनाया। इसके अलावा एक नरूटो पार्टी भी होस्ट की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें