फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्ममेकर एमएम बेग के निधन पर ऋतिक रोशन दुखी, बदल दी थी एक्टर की जिंदगी; बोले- ‘मेरी शर्म को दूर…’

Sat, 21 Feb 2026 05:45 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hrithik Roshan Tribute To Filmmaker MM Baig: बीते दिनों जाने-माने फिल्ममेकर एमएम बेग का निधन हाे गया। वह अपने घर में मृत पाए गए। फिल्ममेकर को श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि कैसे उन्होंने एक्टर की जिंदगी को बदला। जानिए, ऐसा क्या किया था एमएम बेग ने?
विज्ञापन
ऋतिक रोशन और दिवंगत फिल्ममेकर एमएम बेग - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते गुरुवार को फिल्ममेकर एमएम बेग के पब्लिसिस्ट हनीफ जवेरी ने उनके निधन की सूचना दी। साथ ही मीडिया को बताया कि बेग साहब के राकेश रोशन साहब के साथ अच्छे रिश्ते थे। उन्होंने ऋतिक रोशन की काफी मदद की। उन्हें बोलने का तरीका सिखाया, आवाज के उतार-चढ़ाव और डायलॉग बोलने में मदद की। एमएम बेग इन चीजों में माहिर थे। एमएम बेग साहब ऋतिक को डायलॉग बोलने में मदद करते थे, यह ऋतिक की पहली फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से बहुत पहले की बात है। हाल ही में जब ऋतिक रोशन को एमएम बेग के निधन की सूचना मिली तो उन्होंने एक पोस्ट साझा करते हुए अपने गुरु को श्रद्धांजलि दी।  

ऋतिक ने पोस्ट में लिखा- आप मेरे अंदर के एक्टर को बनाने में मददगार रहे

विज्ञापन

ऋतिक रोशन ने शनिवार को एक एक्स (ट्विटर) पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मेरे प्यारे बैगजी, एक एक्टर के तौर पर सफर की शुरुआत में आप मेरे टीचर बने। इसके लिए मैं हमेशा आपका शुक्रगुजार रहूंगा। आपने मुझे अपनी स्पीच और डिलीवरी पर कॉन्फिडेंस पाने में मदद की। आप मेरे अंदर के एक्टर को बनाने में बहुत मददगार थे। आपने मेरी शर्म को दूर करने में मदद की। साथ-साथ कमजोरियों को भी दूर करवाया। मैं खोया हुआ था लेकिन आपने मुझे रास्ता खोजने में मदद की। उस वक्त मैं सिर्फ 18 साल का था। मैं आज भी उन सब बातों की प्रैक्टिस करता हूं। मैं आपको मिस करूंगा।’ ऋतिक रोशन आगे लिखते हैं, ‘रेस्ट इन पीस, मेरे टीचर एम.एम. बैग।’  
 

 

एमएम बेग ने इन फिल्मों को किया निर्देशित

विज्ञापन

एमएम बेग ने अपने करियर की शुरूआत जे.ओम प्रकाश, विमल कुमार और राकेश रोशन के असिस्टेंट के तौर पर की। उन्होंने गोविंदा की ‘आदमी खिलौना है’, ‘जैसी करनी वैसी भरनी’, और ‘कर्ज चुकाना है’ के अलावा अनिल कपूर स्टारर ‘काला बाजार’ और ‘किशन कन्हैया’ जैसी फिल्में की थीं। एक डायरेक्टर के तौर पर उन्होंने नसीरुद्दीन शाह की ‘मासूम गवाह’ बनाई। यह फिल्म 1990 में बनी थी, जो अभी तक रिलीज नहीं हुई है। इसके अलावा शिल्पा शिरोडकर की ‘छोटी बहू’ भी निर्देशित की थी, यह फिल्म 1994 में बनी थी।  

विज्ञापन

ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
ऋतिक रोशन करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं? 
ऋतिक राेशन के करियर फ्रंट की बात करें तो पिछले साल उनकी एक फिल्म 'वॉर 2' रिलीज हुई। फिल्म में उनके अलावा साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर भी नजर आए। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। अब ऋतिक फिल्म 'कृष 4' बनाने वाले हैं, इस फिल्म को वह डायरेक्टेड करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें